फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

April 2025 Vrat Tyohar List: अप्रैल माह में कई व्रत-त्योहार, रामनवमी से लेकर अक्षय तृतीया कब? यहां देखें

Tue, 01 Apr 2025 01:59 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

April Vrat Tyohar 2025: चैत्र माह नवरात्रि, रामनवमी जैसे त्योहार हैं वहीं वैशाख माह में हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया, कामदा एकादशी आदि व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे
विज्ञापन
1 of 6
April Vrat Tyohar 2025 - फोटो : adobe stock
April Ke Vrat Tyohar List: अंग्रेजी कैलंडर के अनुसार अप्रैल का महीना साल का चौथा महीना होता है वहीं हिन्दी पंचांग के अनुसार अप्रैल में चैत्र और वैशाख माह का योग है। चैत्र माह नवरात्रि, रामनवमी जैसे त्योहार हैं वहीं वैशाख माह में हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया, कामदा एकादशी आदि व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। वैशाख महीना दान-पुण्य और भगवान हनुमान, भगवान राम और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए इसी क्रम में जानते हैं अप्रैल माह में सभी व्रत त्योहार और गृह गोचर की तिथियों के बारे में। 

Married Woman: सुहागन महिलाएं भूलकर भी किसी को न दें ये 5 सुहाग की चीजें, वैवाहिक रिश्ते में आ सकती है खटास
Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें ये खास उपाय, शादी में आ रही रुकावट और ग्रह कलेश से मिलेगा छुटकारा
Shani Dev: इन 3 तारीखों पर जन्मे लोगों पर कृपा बरसाते हैं शनिदेव, देते हैं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
विज्ञापन

2 of 6
April Vrat Tyohar 2025 - फोटो : adobe stock
अप्रैल 2025 त्योहार
  • 01 अप्रैल 2025   चतुर्थी व्रत
  • 03 अप्रैल 2025   रोहिणी व्रत, यमुना छठ, षष्ठी
  • 04 अप्रैल 2025 चैती छठ (उषा अर्घ्य)
  • 05 अप्रैल 2025   दुर्गा अष्टमी व्रत
  • 6 अप्रैल 2025   राम नवमी,
  • 7 अप्रैल 2025   चैत्र नवरात्रि पारणा
  • 8 अप्रैल 2025   कामदा एकादशी
  • 10अप्रैल 2025  प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 12अप्रैल 2025  हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
  • 14अप्रैल 2025  मेष संक्रांति
  • 16 अप्रैल 2025  संकष्टी चतुर्थी
  • 24 अप्रैल 2025  वरुथिनी एकादशी
  • 25 अप्रैल 2025   प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 26 अप्रैल 2025  मासिक शिवरात्रि
  • 27 अप्रैल 2025  वैशाख अमावस्या
  • 30 अप्रैल 2025  अक्षय तृतीया
अप्रैल 2025 ग्रह गोचर 
  • 03 अप्रैल 2025    मंगल का कर्क राशि में गोचर
  • 07 अप्रैल 2025    बुध मीन राशि में मार्गी
  • 13 अप्रैल 2025    शुक्र मीन राशि में मार्गी
  • 14 अप्रैल 2025    सूर्य का मेष राशि में गोचर
विज्ञापन

3 of 6
April Vrat Tyohar 2025
चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथियां
महाअष्टमी: 5 अप्रैल 2025
महानवमी: 6 अप्रैल 2025

अष्टमी और नवमी तिथियां नवरात्रि के सबसे खास दिन होते हैं। इस दिन देवी दुर्गा को नारियल, चना और पूरी का भोग चढ़ाया जाता है और 9 कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया जाता है। साथ ही, संधि काल में विशेष पूजा करने से माता की कृपा प्राप्त होती है।

4 of 6
April Vrat Tyohar 2025 - फोटो : adobe stock
रामनवमी  06 अप्रैल 
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का अवतरण दिवस मनाया जाता है। इस शुभ तिथि को रामनवमी कहा जाता है। रामनवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। साथ ही पूजा के समय तक उपवास रखा जाता है। इस शुभ तिथि पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
April Vrat Tyohar 2025 - फोटो : adobe stock
हनुमान जन्मोत्सव 12अप्रैल 
 हर साल चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस तिथि पर हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था। हनुमान भक्तों के लिए यह पर्व बहुत ही खास महत्व रखता है। इस दिन पर खासतौर से मंदिरों में प्रातः काल से ही आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
April Vrat Tyohar 2025 - फोटो : adobe stock
अक्षय तृतीया 30 अप्रैल
अक्षय तृतीया पर किया गया दान, जप, हवन, स्नान और पूजा कभी नष्ट नहीं होती और इसका पुण्य जीवनभर बना रहता है। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है, जिससे धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें