फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर में काला धागा बांधने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगा उल्टा असर

Thu, 24 Mar 2022 08:26 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पैर में काला धागा बांधने से पहले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Instagram- glitters117
सुखी और समृद्धशाली जीवन हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी सुख और समृद्धि के लिए बहुत सारे उपाय और टोटके बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है काला धागा बांधना। मान्यताओं के अनुसार, बुरी नजर या शनि दोष से बचने के लिए काला धागा बांधा जाता है। बुरी नजर से बचने के लिए आप गले, बाजु, कमर, पैर या फिर कलाई में काला धागा बांध सकते हैं। कुछ लोग फैशन के चलते काला धागा बांधते हैं, लेकिन इसका धर्म और ज्योतिष के लिहाज से बहुत महत्व है। लाल किताब और ज्योतिष शास्त्र में काले धागे के उपाय और इसके महत्व के बारे में बताया गया है। यदि आपने भी काला पहन रखा है तो इससे जुड़ी कुछ बातें भी आपको जननी चाहिए। साथ ही काले धागे को पहनते समय कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। आइए जानते काले धागे को पहनने से लाभ और सावधानियां...   
विज्ञापन

2 of 7
पैर में काला धागा बांधने से पहले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Instagram- glitters117
काला धागा बांधने के फायदे
मान्यताओं के अनुसार, काले धागे में व्यक्ति को बुरी नजर से बचाने की असीम शक्ति होती है। ये इंसान को काली शक्तियों से बचाता है। इसके अलावा काला धागा पहनने से व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होता है। साथ ही शनिदोष से भी मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

3 of 7
पैर में काला धागा बांधने से पहले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Instagram- kayelisilver
ज्योतिष के अनुसार, काला धागा पहनने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। साथ ही व्यक्ति कई तरह की मुसीबतों से बचा रहता है। इसके अलावा भी काला धागा पहनने के कई फायदे हैं।  

4 of 7
पैर में काला धागा बांधने से पहले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Instagram- reshamdhaaga_art
कहा जाता है कि काला धागा नजर दोष से बचाता है। जिन बच्चों को या लोगों को बार-बार नजर लगती है उन्हें काला धागा जरूर धारण करना चाहिए। साथ ही जिन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उसे काला धागा पहनाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
पैर में काला धागा बांधने से पहले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Instagram- glitters117
इसके अलावा सेहत के लिहाज से भी काला धागा बांधना फायदेमंद होता है। पेट दर्द से पीड़ित व्यक्ति अगर अपने पैरों के अंगूठे में काला धागा बांध ले तो उसका पेट दर्द कम हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, यदि किसी के हाथ या पैर चोट लगी है, तो काला धागा बांधने से चोटें ठीक हो जाती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
पैर में काला धागा बांधने से पहले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Instagram- reshamdhaaga_art
अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु कमजोर हैं, तो पैर में काला धागा जरूर पहनें। ये आपको कई तरह के कष्टों से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पैर में काला धागा बांधने से पहले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Instagram- reshamdhaaga_art
काला धागा पहनने से पहले बरतें ये सावधानियां
  • ध्यान रहे कि काला धागा शनिवार के दिन ही पहनें।  
  • काले धागे को अभिमंत्रित करने के पश्चात् ही धारण करना चाहिए।
  • काला धागा हमेशा भैरव मंदिर में ले जाकर ही पहनना चाहिए। 
  • काले धागे के साथ कभी भी लाल या पीला धागा न पहनें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें