हिंदू धर्म में अश्विन माह का बहुत खास महत्व है। मान्यता है कि इस महीना का हर दिन काफी विशेष होता है। अश्विन माह के 15 दिन पितृ पक्ष चलता है और बाकी के 9 दिन नवरात्रि। इस माह में नवरात्रि, दशहरा, करवाचौथ जैसे कई पवित्र व्रत और त्योहार आते हैं। इन व्रत त्योहारों में भक्त श्रद्धापूर्वक ढंग से पूजा और अर्चना करते हैं, ताकि भगवान की कृपा सदा उन पर बनी रहे। इसके अलावा अपने पितरों की आत्मा की शांति और उनका आशीर्वाद पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय इस माह में करते हैं। पितृ-पक्ष के लिए तर्पण श्राद्ध भी अश्विन माह में किए जाते हैं। ऐसे में अश्विन माह का एक विशेष महत्व हमारे धर्म में बताया गया है। इस माह में कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि अश्विन माह में वह कौन कौन सी चीजें हैं? जिनका खास ध्यान रखना चाहिए।