मनाली
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी में घूमने के लिए कई मनोरम स्थल है। मनाली, रोहतांग पास, सोलंगनाला, रोहतांग टनल, वशिष्ठ, हिडिंबा मंदिर, मनाली गांव, नग्गर, जलोड़ी दर्रा, पार्वती घाटी, मणिकर्ण, तीर्थन, बंजार और जिभी आदि स्थल पर्यटकों से भरे रहते हैं। देवदार से घने जंगल व बर्फ से लकदक वादियां सैलानियों को यहां आने पर मजबूर करती हैं। यहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग आदि का भी आनंद उठा सकते हैं। कसोल को मिनी इजराइल भी कहा जाता है।