फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सड़क पर महिला शिक्षक की जमकर पिटाई, बच्चों के माता-पिता ने खोया आपा

Wed, 08 Aug 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोल (ऊना)
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों के माता-पिता आपा खो बैठे और बीच सड़क पर महिला शिक्षक की जमकर पिटाई कर डाली। मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब के एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका ने तीन बच्चों को बेरहमी से पीट दिया। बच्चों को बेरहमी से पीटने पर गुस्साए अभिभावकों ने बीच सड़क पर महिला शिक्षक को जमकर पीटा और बाजार में रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान अध्यापिका को पंचायत में बुलाया गया। वीडियो देखने के लिए अंतिम स्लाइड पर जाएं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अभिभावकों ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले भी बच्चों के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार किया गया था। अभिभावकों का कहना है कि अध्यापिका ने बच्चों को बेरहमी से पीट-पीट कर बच्चों के शरीर पर निशान डाल दिए हैं। अध्यापिका की पिटाई से सहमे हुए बच्चे अब स्कूल जाने से डर रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सूत्रों के अनुसार को सवाल के जवाब न आने पर अध्यापिका ने बच्चों को बेरहमी पीट-पीट दिया। इससे उनकी पीठ पर जख्म हो गए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की बजाय इस तरह से पीट कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

4 of 6
मारपीट में बच्चों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। मामले को लेकर गुस्साए बच्चों के अभिभावकों और अध्यापिका में भी कुछ समय तक तू-तू मैं-मैं होती रही। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी ने अध्यापिका और अभिभावकों के बीच समझौता करवाकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

5 of 6
सूत्रों का कहना है कि अध्यापिका ने अभिभावकों से माफी मांगी और आगे से ऐसी गलती दोबारा न करने का आश्वासन दिया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि यदि अभिभावकों की कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अगली स्लाइड में वीडियो देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि यदि अभिभावकों की कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें