फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों की खौफनाक सजा, पहले ऊंगलियां काटी फिर गला, तस्वीरें

Sun, 28 Aug 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल के मंडी में महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। अवैध संबंधों के शक के चलते कातिलों ने पहले महिला का सिर काटा फिर हाथ की दो उंगलियां भी काट डालीं। यह सनसनीखेज वारदात मंडी जिले की भाटकीधार पंचायत के बूंगाधार गांव में अंजाम दी गई। यहां शुक्रवार देर रात महिला का गला काट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
महिला को मौत के घाट उतारने से पहले कातिलों ने उसकी दो अंगुलियां काट दीं। घटनास्थल पर पुलिस ने एक जोड़ी जूते भी बरामद किए। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। महिला अपने पति से अलग मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे भाटकीधार पंचायत की बूंगाधार में नयातोड़ गांव की इस महिला की गला रेत कर हत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक बागाचुनौणी गांव के युवक रोशन ने महिला के चाचा को मोबाइल पर सूचना दी कि महिला के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे हैं। जब तक उसका चाचा घटना स्थल पर पहुंचा, तब तक हत्यारों ने महिला की दो उंगलियां काट दीं। इसके बाद तेजधार हथियार से उसका गला रेतकर निर्मम हत्या कर मौके से फरार हो गए।

4 of 5
जब महिला का चाचा घटना स्थल पर पहुंचा तो झाड़ियों में लहूलुहान भतीजी की लाश दिखी। इसके बाद उसने अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। गांव के कई लोग भी मौके पर पहुंचे। रात भर परिजनों और ग्रामीणों ने महिला की लाश का पहरा किया। सुबह पंचायत प्रधान शिवलाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निर्मम हत्या
पुलिस ने मृतका के चाचा को फोन करने वाले बागाचनौणी गांव के युवक से पूछताछ की है। जिसमें युवक ने बताया कि मृतका के मामा और ताया के बेटे उसके साथ मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों को लेकर युवती की हत्या करने का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से अभी तक हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें