अपनी बुजुर्ग सास का गला घोंटकर क्यों उसे घर के भीतर ही गाड़ दिया था, इसका खुलासा खुद कातिल बहू ने कर दिया। हत्या की वजह चौंकाने वाली है। पुलिस पूछताछ में बहू ने कबूल किया कि कब, क्यों और कैसे वह अपनी सास की कातिल बन बैठी।
2 of 7
पूछताछ में महिला ने एक के बाद एक बड़े खुलासे किए। आरोपी महिला और उसकी सास में 11 फरवरी को सुबह 11 से 12 बजे के बीच जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला ने सास का गला घोंटकर उसे मार दिया। हत्या के बाद इसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।
3 of 7
दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक कमरे में करीब तीन घंटे तक गड्ढा खोदा। करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में सास को दबाकर इसे ऊपर से बंद कर दिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने कबूला कि उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया था।
4 of 7
हिमाचल के श्री नयनादेवी जी के मजारी गांव में हुई इस हत्या का कारण जमीम विवाद था। पता चला है कि सास जसकौर अपनी संपत्ति को बेटी को देना चाहती थी, जबकि बहू इसे अपने नाम करवाना चाहती थी। इसी बात पर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था।
5 of 7
हालांकि आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या में कोई और भी शामिल हो सकता है। पुलिस ने आरोपी कमलजीत कौर के दोनों बच्चों को कनौली रोपड़ से मामा को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
6 of 7
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वारदात से जुड़े कई और राज खुलने की आशंका जताई जा रही है। डीएसपी नयनादेवी बलदेव दत्त ने बताया कि हत्या की आरोपी कमलजीत कौर को कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।