फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के ऊपर ऐसे पलटा ट्राला पिस गई 18 साल की लड़की, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Mon, 20 Feb 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
कार के ऊपर पलटा ट्राला और उसमें पिस गई लड़की
कार से टकरा कार के ऊपर ही ट्राला पलट गया और उसमें बैठी 18 साल की लड़की पिस गई। हालत इतनी बुरी हो गई कि आपका दिल दहल जाएगा तस्वीरें देखकर।
विज्ञापन

2 of 5
कार के ऊपर पलटा ट्राला और उसमें पिस गई लड़की
घटना पंजाब के जालंधर की है। 25 किमी दूर फिल्लौर में कचहरी रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 12वीं क्लास की स्टूडेंट की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़ी एक कार से ट्राला टकराया और फिर वह कार पर ही पलट गया। ट्राला पलटने से कार बुरी तरह से पिस गई और साथ में उसमें बैठी लड़की भी। यह देखते ही लोग और लड़की के परिजन दौड़े आए। कार और लड़की का हाल देखकर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

3 of 5
कार के ऊपर पलटा ट्राला और उसमें पिस गई लड़की
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोगों की काफी भीड़ जमा हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राले को कार के ऊपर से उठवाया। ट्राला इतना भारी था कि क्रेन भी उसे उठा नहीं पा रही थी। यह देखते हुए आसपास जमा हुई भीड़ ने ट्राले में से गेहूं की बारियों को बाहर निकाला, तब जाकर ट्राले को क्रेन से उठाया गया और शव को बाहर निकाला। इस मशक्कत में करीब एक घंटा लग गया।

4 of 5
कार के ऊपर पलटा ट्राला और उसमें पिस गई लड़की
पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता रछपाल सिंह ने बताया कि वह कपूथला में इंस्पेक्टर हैं। उनकी बेटी का नाम अशुमन धारीवाल है। वह 12वीं क्लास की स्टूडेंट थी। वह अपनी पत्नी और मां बाप के साथ पटियाला से कपूरथला जा रहे थे। फिल्लौर पहुंच कर उन्होंने गाड़ी साइड में लगाई और अशुमन को अकेले गाड़ी में छोड़कर सभी दुकान में मिठाई लेने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार के ऊपर पलटा ट्राला और उसमें पिस गई लड़की
रछपाल सिंह ने बताया कि इतनी देर में एक शोर सुनाई दिया। उन्होंने बाहर आकर देखा तो कार ट्राले के नीचे दबी हुई थी। लोगों ने बताया कि सामने से आ रहा एक ट्राला कार से टकरा कर कार पर ही पलट गया। लड़की के पिता ने कहा कि बेटी ने साथ चलने से मना कर दिया था। अगर वह साथ चलती तो शायद ये हादसा न होता। बता दें कि अशुमन अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें