फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: नेशनल हाईवे धंसा, खाई में गिरीं सड़क किनारे खड़ी छह गाड़ियां

Sat, 10 Aug 2019 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे ठियोग के नजदीक रहीघाट के पास अचानक सड़क धंसने से छह खड़ी गाड़ियां खाई में जा गिरीं। गनीमत यह रही कि हादसे के समय सड़क किनारे खड़ी की गई गाड़ियों में कोई बैठा नहीं था। इस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नगर परिषद के वार्ड 7 के साथ लगती कॉलोनियों के निर्माण के दौरान यहां मलबा गिराने से रोकने के लिए वन विभाग ने जंगल की सुरक्षा के लिए जालियां लगा रखी थीं, लेकिन शनिवार देर रात्रि करीब 1:30 बजे अचानक यहां सड़क धंस गई।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सड़क धंसने से यहां खड़ी की गई पांच गाड़ियां करीब 500 फीट नीचे खाई में जा गिरीं।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रोड संकरा होने से वनवे करना पड़ा, जिससे दिनभर लोग जाम से परेशान हुए। शनिवार को उपायुक्त शिमला अमित कश्यप स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया और एनएच प्राधिकरण को जल्द सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
डीएसपी ठियोग कुलबिंद्र सिंह ने बताया कि खाई में गिरीं गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
छह गाड़ियों को पहुंचा नुकसान
एचपी 01ए 5631 टेंपो ट्रैक्स
एचपी 09 बी 4526, रेनाल्ट डस्टर
एचपी 02ए 1119, सूमो 
एचपी 63ए 2470 टिप्पर
पीबी 10 एफटी 3207, ब्रीजा
एचपी 03-1276
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें