आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। मगर यह सच था कि नाग नागिन ने सबके सामने एक दूसरे से लिपट गए। इस नजारे को देखने के लिए लोगों का हजूम उमड़ गया। आप भी देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन
देखिए, नाग नागिन का मिलन कैसे बन गया 'तमाशा'
2 of 5
मामला देवभूमि के हिमाचल का है, जहां पर हमीरपुर जिला के एनएच में स्थित पुराने पुल के सामने नाग नागिन एक दूसरे से लिपटे हुए थे।
विज्ञापन
देखिए, नाग नागिन का मिलन कैसे बन गया 'तमाशा'
3 of 5
शाम के समय करीब छह बजे अचानक यहां से गुजर रहे लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्हें देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। बावजूद इसके नाग नागिन आपस में लिपटे रहे।
देखिए, नाग नागिन का मिलन कैसे बन गया 'तमाशा'
4 of 5
देखते ही देखते मौके पर दो सौ के करीब लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि लोगों की वजह से दोनों काफी परेशान थे और फुंकार भी भर रहे थे। लोगों ने इस दुर्लभ मौके को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों करीब आठ से दस मिनट तक यहां रहे। मगर भीड़ इकट्ठा होने की वजह से थोड़ी देर बाद ही वह जंगल में अदृश्य हो गए। नागों के बीच का यह वाकया पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।