फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने दी दस्तक: लाहौल में दूसरे दिन भी बर्फबारी, हिमाचल के आठ जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

Mon, 18 Oct 2021 11:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के डंखर गांव में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : ANI
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच दूसरे दिन सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी हो रही है। हिमाचल के आठ जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल स्पीति में सोमवार को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। बर्फबारी के चलते पर्यटकों को संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी गई है। कुल्लू और लाहौल घाटी में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। इसके चलते मनाली-लेह मार्ग के साथ कुंजुम दर्रा होकर गुजरने वाला मनाली-ग्रांफू-काजा राष्ट्रीय राजमार्ग-505 यातायात के लिए बंद हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के डंखर गांव में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : ANI
13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर, कोकसर में पांच सेंटीमीटर, कुंजुम दर्रा में 30 सेंटीमीटर तथा बारालाचा में 40 सेंमी ताजा बर्फबारी हुई है। जबकि कुल्लू व लाहौल के निचले क्षेत्रों में सुबह से बारिश हो रही है।  मौसम में आए बदलाव से कुल्लू व लाहौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : संवाद
वहीं जिला मुख्यालय ढालपुर में बारिश से कुल्लू में दशहरा का मजा किरकिरा हो गया है। देवता भी बाहर नहीं निकल सके और देवलू भी ठंड के चलते अस्थायी शिविरों में दुबके रहे। मनाली लेह मार्ग के तहत आने वाले सरचू में एक पर्यटक की मौत हो गई है।

4 of 5
- फोटो : संवाद
ऊंचाई में पर्यटक को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 67 वर्षीय संजीव कुमार सिन्हा पुत्र पीएन सिन्हा निवासी महात्मा गांधी बास पार्क जगदीश भागलपुर बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मनाली-लेह मार्ग स्थित सरचू के पास ऑक्सीजन की कमी से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बाद में सेना के ट्रांजिट कैंप में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें