फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल समेत हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हिमपात, देखें शानदार तस्वीरें

Sat, 05 Dec 2020 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू/चंबा
विज्ञापन
1 of 6
सिस्सू झील लाहौल - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में पिछले एक सप्ताह से भले ही मौसम साफ हो, लेकिन दो दिनों से लाहौल, कुल्लू, चंबा के पांगी-भरमौर में बर्फबारी का दौर जारी है। रोहतांग दर्रे और अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल समेत ऊंचे इलाके बर्फ से सफेद हो गए। हालांकि अटल टनल से वाहनों की आवाजाही सामान्य है। 
विज्ञापन

2 of 6
चंबा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
चंबा में आगामी दो दिनों का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन सोमवार से नौ दिसंबर तक फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अटल टनल पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात रोहतांग दर्रे पर 15 सेंटीमीटर, बारालाचा में 20, कुंजुम दर्रा में 10 और नॉर्थ पोर्टल में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। भरमौर में ढाई, पांगी में पांच, ऊंचाई वाले इलाकों में 12 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है।

4 of 6
लाहौल-स्पीति - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को प्रदेश में हल्के बादल रहने के साथ-साथ धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सात से नौ दिसंबर तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।  ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में आठ दिसंबर को बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

5 of 6
लाहौल-स्पीति - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.6, सोलन-बिलासपुर में 24.0, सुंदरनगर में 23.5, कांगड़ा में 23.3, हमीरपुर में 22.8, चंबा में 22.6, नाहन में 22.0, भुंतर में 21.5, धर्मशाला में 17.8, शिमला में 17.8, कल्पा में 12.1, डलहौजी में 10.5 और केलांग में 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लाहौल-स्पीति - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
केलांग    माइनस 3.5
कल्पा    0
सोलन    4.0
मनाली    5.0
मंडी     5.1
ऊना    7.2
बिलासपुर    7.5
शिमला     7.6
हमीरपुर    8.0
धर्मशाला    8.6
नाहन    11.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें