फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अटल टनल और सोलंगनाला में उमड़े सैलानी, बर्फ के बीच जमकर की मस्ती

Wed, 02 Dec 2020 07:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
सोलंगनाला-रोहतांग में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा को देखने के लिए हर वर्ष देश-विदेश के लाखों पर्यटक दस्तक देते हैं। इस बार सैलानी नवंबर में ही बर्फ से लकदक सोलंगनाला के साथ अटल टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल को देखने भी पहुंच रहे हैं। मनाली के पलचान, नेहरूकुंड, सोलंगनाला, धुंधी से लेकर लाहौल तक बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। बीते सप्ताह हुई तीन से चार फीट बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग का मुहाना सैलानियों के लिए फिर खुलने से यहां रौनक बढ़ गई है। 
विज्ञापन

2 of 7
पर्यटको ने साहसिक गतिविधियों का आनंद लिया। - फोटो : अमर उजाला
सैलानी टनल के दीदार के साथ बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। इसके अलावा सोलंगनाला में साहसिक गतिविधियों का भी मजा ले रहे हैं। नौ किलोमीटर टनल के साथ साउथ और नॉर्थ पोर्टल सैलानियों को अपनी ओर खींच रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
सोलंगनाला में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को बड़ी संख्या में सैलानी मनाली, सोलंगनाला और अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे और बर्फ से लकदक वादियों को निहारा। सैलानियों ने चंद्रा नदी के तट पर दो फीट से अधिक बर्फ के बीच अठखेलियां कीं। 

4 of 7
नेहरूकुंड में साहसिक गतिविधियां - फोटो : अमर उजाला
सोलंगनाला से लेकर नॉर्थ पोर्टल तक 20 किलोमीटर का सफर पर्यटकों के लिए सुहाना बन गया है। डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों के लिए अटल टनल रोहतांग को नॉर्थ पोर्टल तक खोल दिया है। 
विज्ञापन

5 of 7
सोलंगनाला - फोटो : अमर उजाला
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
उधर,  प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। चार दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू-चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी क्षेत्रों बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा में आठ दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सात और आठ दिसंबर को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

6 of 7
लाहौल - फोटो : अमर उजाला
शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। प्रदेश के अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले एक से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.4, सोलन 26.2, बिलासपुर 25.5, हमीरपुर 25.3, कांगड़ा 24.9, चंबा 24.8, सुंदरनगर 24.7, भुंतर 22.6, नाहन 21.9, चंबा 22.8, शिमला 18.2, धर्मशाला 17.2, डलहौजी-कल्पा 14.2 और केलांग में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0, कल्पा 1.4, मनाली 3.0, भुंतर 3.8, सुंदरनगर 4.0, मंडी 5.1, ऊना 6.6, हमीरपुर 6.9, बिलासपुर 7.0, कांगड़ा 7.8, धर्मशाला 9.2, शिमला 11.4 और नाहन में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें