फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पहाड़ बर्फ से लकदक, 40 सड़कों पर यातायात ठप, अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट

Mon, 16 Nov 2020 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
किन्नौर के छितकुल में बर्फ का नजारा - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में सर्दियों के मौसम का पहला हिमपात हुआ है। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर, कुल्लू के मनाली, सोलंगनाला, चंबा के खज्जियार, लक्कड़मंडी, मंडी के शिकारी देवी, कमरूनाग और सिरमौर के नौहराधार में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। हालांकि, राजधानी शिमला में बारिश ही हुई है। यहां पहुंचे पर्यटक बर्फ के इंतजार में हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी तीन माह बाद बारिश हुई है। बारिश-बर्फबारी से जहां किसान-बागवान खुश हैं, वहीं कोरोना की वजह से नुकसान झेल रहे पर्यटन कारोबारियों की उम्मीदों को भी पंख लग गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
बर्फ से लकदक सराज घाटी - फोटो : अमर उजाला
अटल टनल के नार्थ और साऊथ पोर्टल पर बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग और जलोड़ी दर्रा में औट-सैंज एनएच 305 पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर में बर्फबारी से बंद नेशनल हाईवे-5 बहाल हो गया है। प्रदेश में 40 सड़कों पर अभी यातायात ठप है। सोमवार को एचआरटीसी के 47 बस रूट भी प्रभावित रहे हैं। कुल्लू-लाहौल स्पीति में डेढ़ दर्जन बस रूट बंद हैं। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल धुंधी पर करीब एक फीट ताजा बर्फबारी हुई है। कोकसर, सिस्सू, टनल के नॉर्थ पोर्टल में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 10
कांगड़ा के त्रियुंड का नजारा - फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा जिला के छोटा भंगाल के अंतिम गांव राज गुधा में रविवार रात से हिमपात जारी है। यहां नौ सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। त्रियुंड और धौलाधार की चोटी भी लकदक हो गई है। किन्नौर, आउटर सिराज सहित रामपुर उपमंडल के मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है। अब किसान फसलों की बिजाई सहित बगीचे में तौलिये के कार्य शुरू कर सकते हैं। हिमपात होने से समूचे हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

4 of 10
शिमला का नारकंडा - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी और बारिश से किन्नौर में करीब 35 हजार सेब पेटियां फंस गई हैं। अभी तक 20 फीसदी लोगों का सेब बगीचों में ही है। उधर, आनी में बर्फबारी से एनएच 305 यातायात के लिए ठप होने से उपमंडल के लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने के लिए वाया मंडी होकर सफर करना पड़ेगा। रामपुर-रोहडू मार्ग भी यातायात के बाधित हो गया है। नेशनल हाईवे-5 नारकंडा सुबह 10 बजे के बाद बहाल हो पाया। 
विज्ञापन

5 of 10
चूड़धार में भारी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहेगा। 19 नवंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति सहित चंबा और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अब आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होगी। रात के साथ अब दिन में भी मौसम में ठंडक बढ़ना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

6 of 10
कुफरी का नजारा - फोटो : अमर उजाला
कुफरी और मनाली में 2 साल बाद नवंबर में हुई बर्फबारी
प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थल मनाली और कुफरी में 2 साल बाद दोबारा से नवंबर में बर्फबारी हुई है। इससे पहले 15 नवंबर 2018 को सर्दियों के मौसम का कुफरी और मनाली में पहला हिमपात रिकॉर्ड हुआ था। राजधानी शिमला में साल 1995 के बाद अभी तक नवंबर महीने में बर्फबारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

7 of 10
बर्फ से लकदक पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
केलांग में रविवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री और कल्पा में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6, धर्मशाला में 5.8, सोलन में 5.6, मनाली में 0.2, डलहौजी में 0.6 और कुफरी में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

8 of 10
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में सर्दियों के सीजन की पहली बर्फबारी और बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में भारी कमी दर्ज की गई है। बर्फबारी के साथ ही केलांग में अधिकतम तापमान भी माइनस में पहुंच गया है। सोमवार को केलांग में अधिकतम पारा माइनस 0.8 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम दर्ज हुआ। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 17.4, नाहन में 22.3, बिलासपुर में 19.0, हमीरपुर में 18.8, कांगड़ा में 12.0, धर्मशाला में 11.6, शिमला में 11.2, कल्पा में 2.8, मनाली में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
बारालाचा    60
रोहतांग      50
सांगला      25
कोकसर     15
कुफरी        07
कल्पा         06
मनाली         03
विज्ञापन

10 of 10
कुफरी शिमला - फोटो : अमर उजाला
बारिश ( मिलीमीटर में)
रोहड़ू             46
कुमार सेन       41
डलहौजी         33
कंडाघाट         28
नयनादेवी         24
अंब                23
मनाली-शिमला     22
ऊना- कसौली      16
धर्मशाला           13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें