फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम का कहर: मनाली में बर्फबारी का 25 साल का रिकॉर्ड टूटा, 100 से अधिक सड़कें बंद, कई भवन ध्वस्त

Fri, 23 Apr 2021 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
मनाली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार रात को भारी बारिश और बर्फबारी से काफी नुकसान हुआ है। मनाली में बर्फबारी का 25 साल का रिकॉर्ड टूटा है। 1996 के बाद पहली बार मनाली में अप्रैल माह में बर्फबारी हुई है। लाहौल समेत कुल्लू घाटी में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के साथ कुल्लू में चार दिनों से मौसम का कहर जारी है। रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग तथा हाईवे 305 पर भारी बर्फबारी होने से जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग में 140, बारालाचा में 160, कुंजुम दर्रा में 100 सेंमी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। भारी बर्फबारी ने बीआरओ की चिंता को बढ़ा दिया है।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल और कुल्लू में 100 से अधिक सड़कों पर यातायात अवरूद्ध हो गया है। सेब की फसल के लिए मौसम कहर बनकर बरसा है।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू में सेब की बंपर फ्लावरिंग को बुरी तरह से तहस नहस कर दिया है।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
खासकर जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में सेब की 50 से 80 फीसदी फसल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में सेब की अच्छी पैदावार की उम्मीदों पर बर्फबारी व कड़ाके की ठंड ने पानी फेर दिया है।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला के संजौली में एक पुराना बहुमंजिला भवन ढह गया। हालांकि भवन को पहले ही खाली करा लिया गया था जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के नारकंडा और खड़ापत्थर में बर्फबारी हुई है। कुफरी में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें