फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अंधड़-ओलावृष्टि से सेब समेत शिमला मिर्च और टमाटर तबाह, 31 भेड़-बकरियां दबीं, कई सड़कें ठप

Thu, 22 Apr 2021 10:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल में ओलावृष्टि-अंधड़ व बारिश से भारी नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच जारी बारिश, अंधड़ और ओले गिरने से शिमला, सोलन और मंडी में सेब, शिमला मिर्च और टमाटर को भारी नुकसान हुआ है। वहीं निचले इलाकों में आम और गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बुधवार रात और गुरुवार दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि ने किसानों-बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। प्रदेश खराब मौसम के कारण 179 सड़कें, दो नेशनल हाईवे, एक राज्यमार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है।
विज्ञापन

2 of 10
घर गिरा। - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू-मनाली, मंडी की चोटियों, लाहौल, किन्नौर में बर्फबारी हुई है। बुधवार रात शिमला में रिकॉर्ड 86 मिलीमीटर बारिश हुई है। कोकसर में हिमखंड गिरा है। औट में घर ध्वस्त हो गया है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की कमी आई है।
विज्ञापन

3 of 10
बर्फबारी से लाहौल में खराब हुई गोभी। - फोटो : अमर उजाला
लाहौल घाटी में दो दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। बीएसएनएल की सेवाएं भी बंद हैं। भरमौर के मांडो गांव में गोशाला पर भूस्खलन से मलबा गिरने से 31 भेड-बकरियां और छह मवेशी दब गए। कुल्लू में राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन में जिया से रामशिला के बीच पत्थर गिर रहे हैं। 

4 of 10
अटल टनल बंद। - फोटो : अमर उजाला
मनाली-लेह मार्ग अभी बंद है। दो दिन में बीआरओ और पुलिस ने बारालाचा दर्रे से 233 लोग रेस्क्यू क्रिए। ट्रक चालकों सहित अन्य लोगों को बीआरओ के कैंप जिंगजिंगबार पहुंचाया। अटल टनल रोहतांग के साथ औट-आनी-सैंज हाईवे-305 ठप है। 
विज्ञापन

5 of 10
सड़क को बीआरओ ने बहाल किया। - फोटो : अमर उजाला
जिला मंडी में गुरुवार को बारिश से कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। किन्नौर जिले में पूह-काजा की ओर आवाजाही ठप है। रल्ली के पास हिमखंड गिरने से बाधित नेशनल हाईवे 18 घंटे बाद बहाल किया। पांगी-भरमौर की चोटियों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से सेब और फलदार ( खुमानी, पलम) पेड़ों से फूल झड़ने से 25 प्रतिशत फसल खराब हो गई है।
विज्ञापन

6 of 10
ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला
जिले में 35 मार्गों पर वाहनों के पहिये थम गए। जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं। चढियार क्षेत्र के रूपेहड गांव में गोशाला पर बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। राजधानी शिमला में बुधवार रात को भारी ओलावृष्टि से सड़कें सफेद हो गईं। 
विज्ञापन

7 of 10
ओलावृष्टि से टमाटर बरबाद। - फोटो : अमर उजाला
तीन जिलों में ओलावृष्टि से बीस लाख का नुकसान
बागवानी निदेशक जेपी शर्मा ने बताया कि शिमला, कुल्लू और मंडी में ओलावृष्टि से करीब बीस लाख का नुकसान होने की सूचना मिली है। उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने कहा कि समूचे किन्नौर में हुए नुकसान का आकलन आना बाकी है। 24 घंटे में 35 लाख तक का नुकसान आंका गया है। 

8 of 10
शिमला में ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला
10 जिलों में आज भी अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट 
 शुक्रवार 23 अप्रैल को भी 10 जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि और भारी बारिश का येला अलर्ट है। 24 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 
 

9 of 10
बर्फबारी से सेब का पेड़ गिरा। - फोटो : अमर उजाला
कहां कितनी बर्फबारी (सेंटीमीटर में) 
बारालाचा    100
रोहतांग    90
कुंजुम पास    70
नार्थ, साउथ पोर्टल    50
गेमूर-दारचा-जिस्पा    45
लोसर    30
केलांग    15
काजा    10

 
विज्ञापन

10 of 10
शिमला में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर में)
क्षेत्र    बारिश 
शिमला    86
मनाली    74 
डलहौजी    66
बैजनाथ    35
सुंदरनगर    30 
मंडी    24
धर्मशाला    38
बिलासपुर    20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें