दहेज प्रताड़ना से तंग आकर वेटरनरी फार्मासिस्ट महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी है। रात वह अपने पांच साल के बच्चे के साथ ससुराल में अपने कमरे में सोई थी। सुबह बच्चा कमरे के बाहर आकर रोने लगा तो किराएदार बच्चे को उठाकर कमरे में पहुंचे, जहां महिला फंदे पर लटकी हुई थी। तभी ससुराल वाले भी एकत्र हो गए और सूचना पुलिस और मायके वालों की दी गई। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुदंरनगर का है।