फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़की बस, आधा हिस्सा हवा में लटका, बाल-बाल बचे 27 यात्री

Wed, 05 Jan 2022 04:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
1 of 5
हवा में लटकी बस। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के लूहरी-सुन्नी मार्ग पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में लुढ़क गई। बस का आधा हिस्सा हवा में लटक गया। हादसे में 27 सवारियां बाल-बाल बचीं। यह बस रिकांगपिओ से हरिद्वार की ओर जा रही थी। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को परिवहन निगम रिकांगपिओ की बस रिकांगपिओ से हरिद्वार जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे बस जब लूहरी-सुन्नी मार्ग पर चोडली में पहुंची तो अचानक बस की ड्राइवर साइड का पट्टा टूट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गई और हवा में लटक गई। इससे बस में सवार 27 यात्रियों में दहशत मच गई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। हालांकि, हादसे में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लूहरी-सुन्नी मार्ग पर बस लुढ़की। - फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि जहां बस लुढ़की, वहां सड़क के नीचे खेत थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। भारी बर्फबारी के कारण नारकंडा में एनएच पांच यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया है, जिस कारण बसों की आवाजाही वाया बसंतपुर होकर शिमला की ओर हो रही है।



 
विज्ञापन

3 of 5
बस लुढ़की। - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में उक्त मार्ग पर वाहनों की अधिकता बढ़ने से जहां जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं हादसों की भी आंशका बनी रहती है। मंगलवार को  किन्नौर जिले के सांगला-छितकुल मार्ग पर पथ परिवहन निगम की बस बर्फ के ऊपर फिसल गई थी।



 

4 of 5
बस हादसा। - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में उक्त मार्ग पर वाहनों की अधिकता बढ़ने से जहां जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं हादसों की भी आंशका बनी रहती है। मंगलवार को किन्नौर जिले के सांगला-छितकुल मार्ग पर पथ परिवहन निगम की बस बर्फ के ऊपर फिसल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस लुढ़की। - फोटो : अमर उजाला
इससे बस स्किड होकर सड़क से नीचे की ओर लटक गई थी। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बस गहरी खाई में गिरने से बच गई। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें