चूल्हे की आंच से पकी मक्की की रोटी का जायजा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जय प्रकाश नड्डा के अंतर्मन को छू गया। हिमाचल के ऊना में दलित के घर अतिथि बनकर आए नड्डा को इस रोटी का स्वाद इतना भाया कि वे निवाला लेने के साथ ही तारीफ भी करते रहे। उन्हें मक्की की रोटी के साथ आम का खट्टा, करेला, दही, चावल, भिंडी, दाल मूंगी और सलाद परोसा गया था।
विज्ञापन
2 of 6
आत्मीयता के साथ परोसे गए खाने पर नड्डा बरबस बोल पड़े, चूल्हे की आंच से पकी रोटी का स्वाद वह जीवन भर नहीं भूलेंगे। सालों बाद उन्हें चूल्हे की रोटी खाने को मिली है। केंद्रीय मंत्री सहित अन्य भाजपा नेताओं ने दलित परिवार के घर में दोपहर का भोजन किया।
विज्ञापन
3 of 6
ऊना के निर्मल शंकर दास उस समय फूले न समाए, जब केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दोपहर उनके घर पहुंचे। बड़े ही सहज भाव के साथ न केवल उन्हें गले लगाया, बल्कि उनके घर में जमीन पर बैठकर खाना भी खाया। केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद अनुराग ठाकुर, अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, नप अध्यक्ष अमरजोत बेदी, हरोली भाजपा नेता राम कुमार, हरिओम भनोट और बलवीर बग्गा भी उपस्थित रहे।
4 of 6
निर्मल शंकर दास भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व सचिव हैं। अपने वार्ड से पार्षद भी रह चुके हैं। नड्डा ने मोदी सरकार के सबका साथ, सबका विकास और सामाजिक समरसता के उद्घोष को सार्थक करते हुए ऊना में केंद्र सरकार की तीन सालों की उपलब्धियों से लोगों को रूबरू करवाया।
विज्ञापन
5 of 6
शहर के वार्ड 10 में एक अनुसूचित जाति परिवार के घर भोजन कर संदेश भी दिया कि भाजपा क्षेत्रवाद, जातिवाद, वर्गवाद की राजनीति नहीं करती। केंद्रीय मंत्री सहित अन्य नेताओं ने सबसे पहले रविदास मंदिर में माथा टेका।
यहां मंदिर कमेटी के सदस्य नरेश सोनू ने अरदास की। इस दौरान सुमित शर्मा, उर्मिला चौधरी, सुरजीत सैणी, राजीव वशिष्ठ, आकाश, संतोष सैणी, साहिल जैतिक, ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, शिव कुमार सांभर, एसडीएम पृथीपाल, डीएसपी कुलविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।