हिमाचल के जिला ऊना के पेखूबेला में 507 करोड़ की लागत से बन रहे आईओसी टर्मिनल के शिलान्यास के मौके पर माहौल गर्मा गया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सांसद अनुराग ठाकुर और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी तल्ख तेवर दिखाए
विज्ञापन
2 of 10
शुक्रवार करीब 12 बजे जैसे ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत तमाम नेता मंच पर पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। दूसरी तरफ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 10
इससे माहौल काफी देर तक गर्म रहा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की, लेकिन नारेबाजी का दौर चलता रहा।
4 of 10
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मंच से दोनों पक्षों से शांत रहने को कहा। बोले - मैं तो हिमाचल का दामाद हूं, थोड़ी मेरी भी तो सुन लो। दोनों राजनीतिक संगठनों में आईओसी टर्मिनल का श्रेय लेने की होड़ दिख रही थी।
विज्ञापन
5 of 10
सांसद अनुराग ने भारत माता की जय के उद्घोष से भाषण शुरू किया। भाजपा कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे तो दूसरी तरफ से सीएम वीरभद्र सिंह के समर्थन में नारेबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
6 of 10
इससे तल्ख सांसद अनुराग ने मंच से कहा कि खून इतना ही गर्म है तो यह जोश बॉर्डर पर दिखाना चाहिए। इस पर माहौल गर्माना शुरू हो गया।
विज्ञापन
7 of 10
इसके बाद उद्योग मंत्री बोले - सांसद अनुराग ठाकुर ने इस कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया है। उन्होंने आईओसी डिपो का श्रेय कांग्रेस और पूर्व यूपीए सरकार को दिया।
8 of 10
कहा कि यह डिपो पूर्व यूपीए सरकार के समय हिमाचल को मिला था। इसे गगरेट से शिफ्ट कर ऊना लाए थे। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे शुरू कर दिए।
9 of 10
इस पर तल्ख उद्योग मंत्री ने कहा कि छह महीने में प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी।
उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती की मांगों का समर्थन किया। कहा कि आईओसी टर्मिनल में काम शुरू होने पर स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए। स्थानीय ट्रांसपोर्टर्स को माल ढुलाई का काम दिया जाए।