फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में यातायात बहाल, वादियों के नजारे लेने उमड़ा सैलाब, तस्वीरें

Tue, 05 Nov 2019 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रा 24 घंटे के भीतर सोमवार देर शाम को बीआरओ ने बर्फ हटाकर साफ कर दिया है। ऐसे में सैलानी यहां की वादियों के नजारे ले सकते हैं। यातयात बहाल होते ही यहां सैलानियों का सैलाब उमड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, दर्रे में फिसलन का खतरा होने से गाड़ियों को मंगलवार सुबह से ही आवाजाही की अनुमति दी गई है। रोहतांग दर्रे से तीन दिन बाद वाहनों की आवाजाही हो सकी है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने मनाली और केलांग से सुबह 10 बजे से गुलाबा और कोकसर से वाहनों को छोड़ा। कोकसर से आठ किलोमीटर दूर डोहरानी मोड़ पर फिसलन भरी सड़क होने से कुछ समय तक जाम लगा रहा। चालकों और सवारियों ने सड़क पर मिट्टी बिछाकर गाड़ियों के चलने लायक बनाया। इसके अलावा छोटे वाहनों को धक्का लगाकर आगे भेजा गया।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग में खाली गाड़ियों नहीं चढ़ने से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालक अशोक, रिनचेन और दावा ने कहा कि रोहतांग के कुछ मोड़ों में हवा के कारण बर्फ की दीवार खड़ी होने और सड़क पर बर्फ होने से कई वाहन नहीं चढ़ पा रहे हैं। इससे लंबा जाम लग रहा है। कोकसर चेक पोस्ट के प्रभारी राजेश ने कहा कि बीआरओ ने सोमवार की शाम रोहतांग दर्रा से बर्फ हटा दी। इसके चलते मंगलवार को कोकसर की ओर से शाम पांच बजे तक 90 वाहन मनाली छोड़े गए।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मनाली की ओर से भी दोपहर बाद 80 वाहन कोकसर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मनाली की ओर से सेना की एक बस के साथ सात छोटे वाहन लेह की ओर रवाना हुए। उधर, पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगलचंद मनेपा ने कहा कि मंगलवार को एक बस केलांग से मनाली और एक बस कुल्लू से केलांग की ओर चलाई गई। मौसम साफ रहा तो यात्रियों की सुविधा अनुसार बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल होते ही केलांग डिपो की दो बसें भी यात्रियों को लेकर आर-पार हुई। इससे मनाली और लाहौल में फंसे यात्रियों को सुविधा मिली है। लोगों ने भी राहत की सांस ली है। केलांग से मनाली जाने वाले प्रवासी मजदूर बहादुर, कर्मा, नर बहादुर और नीमा ने कहा कि रोहतांग खुलने पर भी उन्हें टैक्सी और अन्य वाहन नहीं मिल रहे थे। ऐसे में एचआरटीसी केलांग की बस चलने से कम किराये में मनाली जाने की सुविधा मिली है। 
विज्ञापन

7 of 8
देखें रोहतांग का यह मनमोहक दृश्य
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
देखें रोहतांग का यह मनमोहक दृश्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें