फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 4 हाईवे रहे बंद, मकान और गोशालाएं ढहीं

Wed, 05 Sep 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
 हिमाचल में सोमवार रात से जारी भारी बारिश से मंगलवार को चार हाईवे समेत सौ से ज्यादा सड़कें बंद रहीं। चार मकान और दो गोशालाएं ढह गई हैं। कुल्लू की ऊझी घाटी में बागवानों ने सेब तुड़ान रोक दिया है। 
विज्ञापन

2 of 8
राजधानी शिमला में नेशनल हाईवे 5 पर भट्ठाकुफर के पास मलबा गिरने से सेब से लदे सैकड़ों ट्रक पांच घंटे फंसे रहे। कांगड़ा में पठानकोट-मंडी सड़क मार्ग त्रिलोकपुर के पास बंद हो गया, जिसे देर शाम बहाल किया गया।
विज्ञापन

3 of 8
 जिला मंडी में कलखर-जाहू सुपर हाईवे पटड़ीघाट के जखेड़ के पास सुबह 7 से 11 बजे तक बाधित रहा। ऊना में लठियाणी के समीप खूनी मोड़ पर चट्टानें गिरने से सुपर एक्सप्रेस हाईवे बाधित हो गया। 

4 of 8
मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से दो गोशालाओं और चार घरों को नुकसान पहुंचा है। हमीरपुर के भोरंज के ढयुंगली गांव में स्लेटपोश मकान गिर गया। उधर, मंडी के सियुण-बनांदर खड्ड में बीते शनिवार को बही महिला का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। चार दिन से रेस्क्यू टीम शव को ढूंढने में लगी थी। महिला का शव श्मशानघाट के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला है।
 
विज्ञापन

5 of 8
महिला की शिनाख्त कौशल्या बाई (25) निवासी दहिदां, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। चंबा में लाहडू-चंबा वाया ककीरा मार्ग नरोला के पास और चुवाड़ी-होबार मार्ग मतिहार के पास भारी भूस्खलन से बाधित हो गया। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान मंगलवार को भी रुक-रुक कर हल्की बारिश का क्रम जारी रहा। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दस सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन

7 of 8
सोमवार रात को मंडी के गोहर में प्रदेश में सबसे अधिक 204 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। जोगिंद्रनगर में 42, धर्मशाला में 33, शिमला में 32, जुब्बड़हट्टी मे 30, रामपुर में 25, अर्की में 19, डलहौजी में 15, कोटखाई में 14, पालमपुर में 13, मशोबरा-बैजनाथ में 10, मनाली-रोहड़ू में 8, पांवटा साहिब में 7, चंबा में 5, सुजानपुर टीहरा में 4 और मंडी में 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन

8 of 8
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सितंबर के अंत तक प्रदेश से मानसून विदा होने की संभावना जताई है। केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि इस बार बारिश का दौर लंबा चलने के आसार हैं। ऐसे में संभावित है कि सितंबर के अंत तक मानसून हिमाचल से विदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें