फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: छूट के बाद बाजार में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा जाम

Mon, 11 May 2020 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू ढील के दौरान लोग कुल्लू में सोमवार को सड़कों पर टूट पड़े। सुबह नौ बजे बाजार खुलने का क्रम शुरू हुआ। लोग निजी व अन्य वाहनों में इस कद्र बाजार में निकले कि दस बजे तक जाम लगना शुरू हो गया। लोग खरीदारी के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। रामशिला से लेकर बदाह तक शहर की सड़कों पर वाहनों का जमावड़ा रहा। जैसे-जैसे समय बीतता गया तो बाजार में वाहनों की संख्या भी बढ़ती रही। सुबह 11 बजे तक शहर की पार्किंग सहित सड़क के किनारे पार्किंग पूरी भर गई थी। लोगों में कोरोना का कोई खौफ नहीं दिखा। सामाजिक दूरी के नियम तो किसी को ध्यान ही नहीं रहे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शहर में वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर अधिक जाम भी लगना शुरू हो गया था। अस्पताल के पास जाम लगने से मरीजों सहित राहगीरों को मुश्किलें आई। हालांकि कई दुकानों के बाहर पुलिस के जवान और वॉलंटियर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए खड़े थे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन लोअर ढालपुर, सरवरी, बस स्टैंड के रास्तों में सामाजिक दूरी नियमों की धज्जियां उड़ती रही। लोगों में कोरोना का कोई डर नजर नहीं आ रहा था। लोग एक-दूसरे से सामाजिक दूरी बनाने की परवाह किए बगैर ही बाजार में खरीदारी आदि कामों को अंजाम देते रहे। बाजार में लोगों की भीड़ का क्रम दोपहर तीन बजे तक रहा। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर चार बजे के बाद बाजार में भीड़ छंट गई। दूसरी ओर जिला के प्रवेश द्वार भुंतर, बंजार का भी यही हाल रहा। हालांकि इस दौरान पुलिस लगातार लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करती रही। लेकिन लोग सुनने को तैयार ही नहीं थे। उधर, पर्यटन नगरी मनाली में कर्फ्यू ढील और निजी वाहनों को मिली छूट के बावजूद सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतर दुकानें पहले की तरह बंद रही और लोगों ने बाजार निकलने के बजाय घरों में दुबकना उचित समझा। प्रशासन द्वारा कर्फ्यू में दी गई सात घंटे की ढील के बाद सोमवार को पहली बार लोगों की अधिक भीड़ उमड़ी थी। उधर, एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करती रही। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें