फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग की चोटियों पर हिमपात, बारिश-अंधड़ से फसलें बरबाद, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Sun, 10 May 2020 07:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुमारसैन
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल में रविवार को मौसम ने लोगों को सकते में डाल दिया। बारिश और अंधड़ ने खेतों में गेहूं को खासा नुकसान पहुंचाया, वहीं नकदी फसलों सेब, नाशपाती, आम, लीची, आड़ू, अखरोट आदि के फल और फूल झड़ने से करोड़ों का नुकसान हो गया। इससे किसानों-बागवानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। इसके अलावा तूफान से लोगों के घरों की छतें उड़ गईं, बिजली के खंभे गिर गए, पार्क की गई गाड़ियों पर पेड़ गिर गए, जबकि शिमला जिले के कुमारसैन में रविवार सुबह पौने आठ बजे मकान पर बिजली गिरने से चार नेपाली मूल के लोग झुलसने से घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घायलों में एक महिला सहित एक चार वर्ष का बच्चा है। दो का उपचार कुमारसैन अस्पताल, जबकि दो को आईजीएमसी शिमला भर्ती किया है। उधर सोलन के नालागढ़ की बुवासनी पंचायत के कोठा कनौण स्थित शिव मंदिर में बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद सहित सामान व बिजली की वायरिंग जलने से करीब सात लाख का नुकसान हुआ है, हालांकि शिवलिंग को नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

3 of 6
मौसम खराब होने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। रोहतांग दर्रा समेत कुल्लू -मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। जिले के निचले क्षेत्रों में रविवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में बारिश से तापमान नीचे गिरा। पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान लुढ़क गया है। खराब मौसम के बीच कई वाहनों ने रोहतांग दर्रा पार किया। कई वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। बारिश से सेब, पलम, नाशपाती सहित सब्जियों को शुभ माना जा रहा है।

4 of 6
प्रदेश के सभी जिलों में 14 मई को  येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान लगाया है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन के लिए 11 मई को भी येलो अलर्ट रहेगा। उधर पुलिस थाना कुमारसैन के मुताबिक रविवार सुबह बिजली गिरने से जख्मी हुए अमृता (22) पत्नी करण बहादुर और गंगू बहादुर (14) पुत्र शांत बहादुर को आईजीएमसी लाया गया।
विज्ञापन

5 of 6
वहीं चेतन बहादुर (10) पुत्र शांत बहादुर और अभिषेक (4) पुत्र करण बहादुर का कुमारसैन अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि घायलों को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। सिरमौर जिले में बारिश-आंधी ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैनधार क्षेत्र की हजारों बीघा भूमि पर लगे गुठलीदार फल पनपने से पहले ही खेतों में झड़ गए। सोलन जिले के अर्की के डुमैहर गांव में आंधी से एक बरगद का पेड़ टूटकर दो गाड़ियों पर गिर गया है। हालांकि गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था, गाड़ी को उक्त स्थान पर पार्क थी, जिसमें पेड़ गिरने से गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। टमाटर, शिमला मिर्च सहित अन्य नगदी फसलों के लिए बारिश लाभदायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें