फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन: हिमाचल के लाहौल में बर्फ देखने उमड़े सैलानी, प्रकृति के नजारों को कैमरों में किया कैद

Mon, 01 Nov 2021 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

बर्फ का दीदार करने वाहनों में पर्यटक अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और कोकसर पहुंचे। सैलानियों ने पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी का लुत्फ उठाया। कुछ सैलानियों से बर्फ में ट्यूब पर स्लाइडिंग की। पर्यटकों ने स्कीइंग का भी मजा लिया।
विज्ञापन
1 of 6
लाहौल के कोकसर में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। सोमवार को मनाली सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। बर्फ का दीदार करने वाहनों में पर्यटक अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और कोकसर पहुंचे। सैलानियों ने पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी का लुत्फ उठाया।  कुछ सैलानियों से बर्फ में ट्यूब पर स्लाइडिंग की। पर्यटकों ने स्कीइंग का भी मजा लिया। सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। बर्फ से ढके पहाड़ों के नजारे को कैमरों में कैद किया।

सिस्सू हेलीपैड में भी झील और पलदान लाहमो वाटर फाल के सुंदर दृश्य को निहारा। मौसम खराब होने पर ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से अब सैलानियों को अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के आसपास कोकसर पंचायत में ही बर्फ के दीदार हो रहे हैं। वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों ने कोकसर में दस्तक दी थी। सोमवार को ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात के बाद पूरी घाटी और पहाड़ सफेद चांदी से चमक उठे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कोकसर में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पर्यटन कारोबारी खुश हैं। कोकसर में कारोबारी राजेश और सीताराम ने कहा कि वीकेंड पर सैलानियों का तांता लगा रहा था। पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले सैलानी बर्फ देखने की चाह में नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू और कोकसर का रुख कर रहे हैं। पर्यटक यहां बर्फ के साथ मस्ती कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
लाहौल में सैलानियों ने की स्कीइंग। - फोटो : अमर उजाला
अटल टनल रोहतांग बनने के बाद पर्यटकों के लिए लाहौल पहुंचना बेहद आसान हुआ है। स्कीइंग से जुड़े कारोबारी इंद्र ने कहा कि कोकसर के आसपास बर्फ की परत होने से सैलानियों ने स्कीइंग का लुत्फ उठाया। बर्फबारी होने की सूरत में कारोबार और अधिक गति पकड़ेगा। 

4 of 6
लाहौल में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रे से सफर बना खतरनाक
वहीं,  मनाली से अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। लेकिन 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे से सफर खतरनाक हो गया है। ऐसे में सैलानियों के लिए मनाली से रोहतांग दर्रा का 51 किलोमीटर का सफर जोखिम भरा हो गया है। जिला पुलिस प्रशासन ने भी पर्यटकों के साथ आम लोगों को इस मार्ग पर ध्यान से वाहन चलाने की अपील की है। 
विज्ञापन

5 of 6
कोकसर में सैलानियों की भीड। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मनाली-रोहतांग दर्रा के बीच पड़ने वाले राहनीनाला के पास बीच सड़क पर पानी जम रहा है। इससे यहां वाहनों के फिसलने का डर बना रहता है। सर्दी के दिनों में यहां कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। मौसम के बदलते तेवर व सर्दी को देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने स्पीति घाटी को जोड़ने वाले ग्रांफू-काजा हाईवे-505 को भी आम लोगों के साथ सैलानियों की आवाजाही के लिए दो नवंबर से बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोकसर में बर्फ से लदी चोटियां। - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि रोहतांग व धुंधी में मौसम साफ है। अटल टनल रोहतांग वाहनों की आवाजाही के लिए खुली है। कहा कि सैलानी व स्थानीय नागरिक रोहतांग दर्रा तक अपने वाहन ले जा सकते हैं। लेकिन ठंड बढ़ने के कारण राहनीनाला के पास सड़क में पानी जम रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति और सड़क की स्थिति के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01902-224701 पर फोन किया जा सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें