प्रदेश में दिन के मौसम में सुधार होने के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप है। उधर, मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.0, सुंदरनगर में 24.3, बिलासपुर-हमीरपुर में 24.0, कांगड़ा में 22.8, सोलन में 22.2, भुंतर में 21.5, नाहन में 19.0, चंबा में 18.3, शिमला में 15.5, धर्मशाला में 14.0, डलहौजी में 10.8, कल्पा में 5.7 और केलांग में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।