फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्फ में न्यू ईयर ईव मनाने मनाली में उमड़े हजारों सैलानी

Mon, 01 Jan 2018 10:22 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 7
pic
बर्फ के बीच न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए हजारों सैलानी पर्यटन नगरी मनाली पहुंच गए हैं। पर्यटक बर्फ से लकदक पर्यटन स्थल गुलाबा में खूब मौज-मस्ती कर रहे हैं। वर्तमान में गुलाबा में एक फीट तक बर्फ मौजूद है।
विज्ञापन

2 of 7
पर्यटन बर्फ के स्नो मैन बनाकर और हैपी न्यू ईयर के संदेश लिखकर बर्फ में खूब अठखेलियां कर रहे हैं। मनाली के होटलों में 30 दिसंबर से एक जनवरी तक 90 फीसदी से अधिक एडवांस बुकिंग है।
विज्ञापन

3 of 7
नामी होटल पहले ही बुक हो गए हैं। उधर, मनाली के साथ-साथ सैलानी शिमला, चायल और धर्मशाला सहित डलहौजी पहुंच रहे हैं।

4 of 7
उधर, मनाली के गुलाबा जाने वाले सैलानियों के वाहन कोठी तक ही भेजे जा रहे थे, लेकिन साफ रहने शनिवार को मौसम साफ रहने के चलते वाहन गुलाबा तक भेजे गए। क्लब हाउस मनाली के कार्यकारी मैनजर दुनी चंद ठाकुर ने कहा कि नए साल के जश्न को निगम पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

5 of 7
होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा को हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने बताया कि मौसम को देखते हुए पर्यटक वाहनों के लिए गुलाबा खोल दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
नए साल के जश्न में कुल्लवी नाटी के साथ होटलों में लाइव म्यूजिक, डीजे मुख्य आकर्षण रहेंगे। बड़े होटलों में कॉकटेल डिनर सहित सैलानियों के मनोरंजन के लिए कपल डांस और लेमन डांस प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। यहां कैंप फायर भी होगा। बच्चों के लिए भी कई प्रकार की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। 31 दिसंबर रात को 12 बजे पर्यटन विकास के क्लब हाउस में न्यू ईयर क्वीन चुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नव वर्ष के स्वागत को मनाली पूरी तरह तैयार है। सैलानियों के मनोरंजन के लिए 31 दिसंबर को दिन के समय महिला मंडल की सदस्य मॉल रोड पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर कुल्लवी नाटी डालेंगी। इसी दिन शाम को मनाली के मॉल पर ही वॉयस ऑफ कार्निवाल के प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। सैलानियों को किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए पुलिस विभाग को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें