फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मनाली में बर्फ के फाहों के बीच झूमे सैलानी, स्नो स्कूटर और घुड़सवारी का लिया आनंद

Tue, 21 Jan 2020 07:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/मनाली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी मनाली में सोमवार रात से रुक-रुक हो रही बर्फबारी का सैलानियों ने खूब आनंद लिया। मनाली के माल रोड पर बर्फ के फाहों में पर्यटक झूम उठे। नेहरूकुंड पहुंचे सैलानियों ने भी बर्फ का खूब आनंद उठाया। हालांकि कुछ पर्यटक सुबह के समय सोलंगनाला भी पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों ने यहां स्कीइंग, स्नो स्कूटर और घुड़सवारी कर अपने सफर का यादगार मनाया है। सैलानियों ने बर्फ के फाहों के साथ बर्फ से लकदक पहाड़ियों को भी अपने मोबाइल में कैद किया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए और सुरक्षा को लेकर दोपहर बाद सोलंगनाला के सैर सपाटे पर निकले पर्यटकों को नेहरूकुंड में ही रोक दिया। दोपहर करीब दो बजे के बाद नेहरूकुंड पहुंचे सैकड़ों पर्यटकों को भी बर्फबारी होते ही वापस मनाली भेज दिया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मनाली और इसके आसपास के स्नो प्वाइंटों में हो रही बर्फबारी से पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। निजी होटलों के साथ पर्यटन विभाग के होटलों में 40 से अधिक आक्यूपेंसी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि कई वर्षों के बाद मनाली में विंटर सीजन ने इस तरह का गति पकड़ी है। वहीं तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत नोहांडा में बर्फबारी से हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। सड़क, बिजली, पेयजल को लेकर लोगों को मुश्किलें पेश आ रही हैं। पंचायत के गांव दारन, शुंगचा, घाट, लाकचा, नाहीं, शलींगा, टलिंगा, डिंगचा, खरुंगचा और झनियार के लोगों को कई किलोमीटर बर्फ में चलकर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें