फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पर्यटन स्थल पैक, सड़कें जाम

Mon, 10 Jun 2019 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मैदानी इलाकों में आसमान से इन दिनों आग बरस रही है। भीषण गर्मी के बीच ठंडक की तलाश में लोगों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। ऐसे में शिमला, मनाली, धर्मशाला एवं डलहौजी में होटल सैलानियों से पैक हो गए हैं। बड़ी तादाद में पर्यटकों के आने से सड़कें जाम हो रही हैं। आलम यह रहा कि रात को भी सड़कों पर गाड़ियों का जाम लगा रहा।जाम के कारण सैलानियों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हालत यह है कि जाम के कारण चंडीगढ़ से शिमला पहुंचने में चार की बजाय 6 से आठ घंटे लग रहे हैं। चंडीगढ़ से मनाली एवं मनाली  से रोहतांग पहुंचने में भी दोगुना समय लग रहा है। चंडीगढ़- शिमला हाईवे को फोरलेन करने के काम के कारण पर्यटन सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर रही है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सोलन में फोरलेन कार्य के चलते हालात बेकाबू जैसे हो गए हैं। सूबे में 3382 होटल और गेस्टहाउस हैं। इसके अलावा 1604 होम स्टे सरकारी रिकार्ड में हैं। इनकी कुल क्षमता एक लाख बेड से ज्यादा की है। इन दिनों ये सभी पैक चल रहे हैं।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
देवभूमि में पर्यटकों की लगातार बढ़ती तादाद के चलते शिमला और मनाली के अलावा धर्मशाला , मैक्लोगंज और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थल भी जाम हो गए हैं। हालत यह है कि जाम और भीड़ के चलते सैलानियों को पसंदीदा पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में दो से चार  घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा है।
विज्ञापन

शिमला

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी शिमला से पंद्रह किलोमीटर पहले शोघी से ही वाहनों की कतारें लग रही हैं। शहर की पार्किंगों में जगह न मिलने के कारण सैलानियों को मुख्य सड़कों पर ही गाड़ियां खड़ी करनी पड़ रही है। शिमला से होकर कुफरी और नारकंडा पहुंचना मुश्किल हो गया है। जाम के कारण पर्यटक घंटों में ही कैद होने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

डलहौजी

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
डलहौजी में जून माह के पहले सप्ताह में होटल एवं लॉज पैक हो गए हैं। रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक डलहौजी पहुंचे। पर्यटकों की बढ़ी तादाद के चलते पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ा। पंचपूला, कालाटोप व खजियार में पर्यटकों की भारी भीड़ है।
विज्ञापन

सोलन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पिछले एक सप्ताह के दौरान कालका-शिमला एनएच पर गाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। इस कारण रोज एनएच पर कई किमी घंटों जाम लग रहा है। वहीं, कालका-सोलन और चंबाघाट से शिमला के बीच फोरलेन का कार्य किया जा रहा है। इस कारण कालका-शिमला हाईवे पर पट्टा मोड़, कुमारहट्टी , चंबाघाट से ब्रुरी तक जाम से पर्यटक और स्थानीय लोग परेशानी झेलने को मजबूर हैं।

धर्मशाला

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से 600 होटल और 200 होमस्टे भी कम पड़ गए हैं। कई दिक्कतों के बावजूद दिन प्रतिदिन पर्यटकों व श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। धर्मशाला और मैक्लोगंज के बीच रोज जाम लग रहा है। मैक्लोडगंज में पार्किं ग बड़ी समस्या बन गई है।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू-मनाली मे बड़ी तादाद में सैलानी पहुंचे हैं। बजौरा से रोहतांग, भुंतर से मणिकर्ण सड़कों पर एक सप्ताह से रोज लंबा जाम लग रहा है। बजौरा से मनाली पहुंचने में पर्यटकों को पांच से छह घंटे लग रहे हैं। वीकेंड में पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण रोहतांग पहुंचना मुश्किल हो रहा है। गुलाबा से रोहतांग तक रात नौ बजे तक जाम लग रहा है। यही हाल भुंतर-मणिकर्ण सड़क का भी है। 35 किलोमीटर मार्ग के सफर में तीन से चार घंटे का समय लग रहा है। मनाली में जून माह में मई माह के मुकाबले दोगुना पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें