हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में कोरोना काल में तीन अध्यापिकाओं ने बेहतरीन सेवाएं दी हैं। इनमें से एक अध्यापिका को मंत्री रामलाल मारकंडा सम्मानित कर चुके हैं। लेकिन दो अध्यापिकाओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित नहीं किया। ऐसे में इन अध्यापिकाओं को पुरस्कृत करने की मांग उठने लगी है। लाहौल-स्पीति जिला परिषद अध्यक्ष रमेश रूअलवा, लाहौल पंचायत प्रधान संघ अध्यक्ष सत प्रकाश, जिप सदस्य छिमेद लामो तथा पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत तांदी सुरेश कुमार ने अध्यापिकाओं को सम्मानित करने की पैरवी की है।