नड्डा के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही स्वागत के लिए हजारों कार्यकर्ता गगल एयरपोर्ट के बाहर जुट गए थे। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह 8:00 बजे से कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर बैंडबाजों की धुन पर नाचते रहे। गद्दी समुदाय के कुछ लोगों ने पारंपरिक पोशाक में नृत्य कर नड्डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, वन मंत्री राकेश पठानिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधायक विशाल नैहरिया सहित कई नेताओं ने नड्डा का स्वागत किया।