30 जून को जब लखबीर घर पहुंचा तो उसने देखा कि बच्चा बेसुध है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। हालांकि, घटना वाले दिन ही महिला ने बेटे की हत्या की बात की थी लेकिन कोई विश्वास नहीं कर रहा था। पुलिस ने मृतक बच्चे के ताया की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।