रात के अंधेरे में कोई 500-1000 रुपये के पुराने नोट फाड़कर फेंक गया। सुबह फाड़े गए नोटों का ढेर देखकर यहां लोगों में मारामारी मच गई। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कुल्लू में सामने आया है। आइए जानते हैं-
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस के अनुसार 500-1000 रुपये के पुराने नोट फाड़कर कोई ढालपुर मैदान में फेंक गया। बताया जा रहा है कि हजारों रुपये की पुरानी करेंसी के कई टुकड़े यहां मिले हैं। नोटों की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई, जिससे मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
3 of 7
कई लोग नोटों के टुकड़े उठाकर ले गए, जिससे पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये नोट किसके थे और कौन इन्हें फाड़कर फेंक गया। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने बताया कि जानकारी मिलने पर एसएचओ को मौके पर भेजा गया लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
4 of 7
अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने रात के अंधेरे में नोट मैदान के एक छोर पर फेंके होंगे। हर नोट के बहुत ज्यादा टुकड़े किए गए हैं। कई नोटों को काटकर इतने टुकड़े किए गए हैं, जिससे इनकी सही संख्या का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
5 of 7
बता दें कि बैंक में अब पुराने 500-1000 रुपये के नोट जमा होना बंद हो गए हैं। रिजर्व बैंक में ठोस कारण के साथ ही पुरानी करेंसी जमा करवाई जा सकती है। इसी बीच कुल्लू में नोट मिलने का मामला सामने आने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
6 of 7
हवा से नोटों के कई टुकड़े मैदान में इधर-उधर भी बिखरे थे। हालांकि, दशहरा उत्सव के दौरान जिस स्थान पर देवता विराजमान रहते हैं, वहां कटे-फटे नोटों का ढेर भी लगा हुआ था।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ढालपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक बीएस नेगी ने बताया कि 30 दिसंबर 2016 तक बैंकों में पुराने नोटों को जमा करने का समय था। पुराने नोट अब सिर्फ रिजर्व बैंक में ही जमा होंगे।