फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नींद उड़ा देगा 'द ग्रेट खली' का ये सनसनीखेज खुलासा

Sun, 25 Jun 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 6
द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा ने सरकार पर ऐसा खुलासा किया है जिससे कई नेताओं की नींद उड़ जाएगी। सरकार से नाराज चल रहे खली का गुस्सा एक बार फिर सामने आया है। पढ़िए क्या कुछ कह गए खली-
विज्ञापन

2 of 6
हिमाचल के हमीरपुर में राज्य ओलंपिक खेलों के लिए पहुंचे खली ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। खली ने एक के बाद एक कई सनसनीखेज बातें कहीं। कहा कि जिस गांव में वो रहते हैं, वहां पानी तक नहीं मिलता था। पीने का पानी कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर लाना पड़ता ‌था। लोग महीने में एक दो बार नहाने को मजबूर थे।
विज्ञापन

3 of 6
अब जब वो डब्‍लयूडब्‍ल्यूई चैंपियन बने तभी नेताओं को उनके गांव की याद आई। वो भी तब जब वो कई बार मंत्रियों और स्‍थानीय नेताओं के चक्कर काटते रहे। अब एक साल पहले ही  गांव में पानी पहुंचा। खली बोले कि गांव में सड़कों का नामोनिशान तक नहीं है। सरकार यहां कोई काम नहीं करवाना चाहती। यही हाल ज्यादातर गांवों का है। इसके बाद खली ने एक और बड़ी बात कह डाली।

4 of 6
खली बोले कि यदि हिमाचल में सुविधाएं देते तो हम पंजाब नहीं जाते। हमने हिमाचल में जन्म लिया मगर नौकरी और खेल के लिए हमें पंजाब जाना पड़ता है। हम अपने राज्य के लिए कुछ करना चाहते हैं। पर सरकार कुछ करती ही नहीं तो क्या करें। खली यहीं नहीं रुके और-
विज्ञापन

5 of 6
खली ने कहा कि खेल सुविधाओं के मामले में हिमाचल काफी पीछे है। दूसरे राज्यों से हमारी सरकारों को कुछ सीखना होगा। हमारे खिलाड़ी अच्छे हैं पर सरकार मदद नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यहां न तो खेल को बढ़ावा मिलता है न खिलाड़ी को। ‌जो खिलाड़ी अपने बूते नाम चमकाते हैं, उन्हें फिर नौकरी नहीं मिलती। मजबूरन पंजाब जाते हैं। सरकार वहां देखें कैसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है, सुविधाएं देती है, नौकरी देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें