फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन और यूजीसी नेट की टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर में करें तैयारी

Mon, 17 Sep 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जेईई मेन और यूजीसी नेट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने देशभर के 622 जिलों में 34 सौ टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर (टीपीसी) खोल दिए हैं। इन सेंटर में छात्र अपनी सुविधानुसार शनिवार को एक तथा रविवार को दो शिफ्ट में ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। खास बात यह है कि छात्रों को मूक टेस्ट की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 6
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने रविवार को गूगल हैंगआउट के माध्यम से इन टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर का (टीपीसी) उद्घाटन किया। जावडे़कर ने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए जेईई मेन और यूजीसी नेट की परीक्षा को कंप्यूटर आधारित किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
 इसका मकसद छात्रों को तकनीक से जोड़ना भी है। जेईई मेन और यूजीसी नेट परीक्षा का पैटर्न व मोड दोनों ही बदल रहे हैं। अब परीक्षा में पेपर लीक होने का खतरा खत्म होगा और वहीं पारदर्शिता आएगी।

4 of 6
एक एरिया में 30 से अधिक इंटरनेट कनेक्शन मुहैया करवाए जाएंगे। जावडे़कर ने गूगल हैंगआउट के माध्यम से 25 टीपीसी में 1993 छात्रों से सीधे बात की। इसमें यूपी के दो टीपीसी के 312 छात्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन

5 of 6
देशभर में 34 सौ टीपीसी में छात्र अपनी सुविधा के तहत प्रैक्टिस कर सकते हैं। शनिवार को दोपहर ढाई से साढ़े पांच बजे तक प्रैक्टिस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रविवार को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक और दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छात्र प्रैक्टिस कर सकेंगे। इसके अलावा 689 केंद्रीय विद्यालय और 403 जवाहर नवोदय विद्यालय की कंप्यूटर लैब में भी प्रैक्टिस कर सकते हैं। दरअसल, केवी व जेएनवी की लैब को भी अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें