हमीरपुर जिले के बगवाड़ा गांव की बहू ने पंजाब में रैंप पर कैटवॉक कर खूब जलवे बिखेरे। मुस्कान चंदेल पत्नी सन्नी चंदेल ने मिसेज पंजाब के फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। मुस्कान की इस कामयाबी से उनके परिवारजनों के अलावा गांव में भी खुशी की लहर है। फाइनल मुकाबला 23 सितंबर को लुधियाना में होगा। इसमें 30 महिलाएं भाग लेंगी। मुस्कान की सास कांता देवी ने कहा कि उनकी बहू मुस्कान अवश्य ही इस खिताब को हासिल करेंगी। सन्नी और मुस्कान एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बीडीसी सदस्य माधुरी चंदेल ने कहा कि गांव में बहू-बेटियों को लड़कों से कम नहीं आंका जाता है। इनकी इच्छाओं का सम्मान किया जाता है।