हिमाचल के सोलन जिले में बद्दी -बरोटीवाला मार्ग पर सिक्का होटल के समीप बाइक और ट्रक की टक्कर में 15 वर्षीय दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक राहुल और रोहित दोनों सगे भाई हैं। वहीं दो को गंभीर चोटें आई हैं। चारों नाबालिग एक ही बाइक पर सवार होकर बद्दी की तरफ आ रह थे। मृतक में एक आठवीं कक्षा का छात्र था। जबकि दूसरे ने पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
इन तस्वीरों को देखकर कलेजा बाहर आ जाएगा
2 of 5
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बद्दी पुलिस थाने के समीप किराए के मकान में रहने वाले बिहार के बलिया निवासी दो सगे भाई रोहित व राहुल अपने साथी रवि के साथ बाइक पर ट्रिप्लिंग करके बद्दी की ओर आ रहे थे। जब वह सिक्का होटल के समीप पहुंचे तो वहां पर अपने अन्य साथी बिहार के वैशाली जिले के मुकुंदपुर निवासी रिपू को देख कर रूक गए और उसे पीछे बैठा लिया।
विज्ञापन
इन तस्वीरों को देखकर कलेजा बाहर आ जाएगा
3 of 5
अभी वह पूरी तरह से बैठा भी नहीं था कि पीछे से एक ट्रक एचपी 12 डी-5292 ने बाइक को टक्कर दे मारी। रवि ट्रक के अगले टायर के नीचे व राहुल पिछले टायर के नीचे आ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिपू व रोहित के ऊपर से भी टायर घुमने से रोहित को दोनों टांगे टूट गई।
इन तस्वीरों को देखकर कलेजा बाहर आ जाएगा
4 of 5
वहीं नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर राजपुरा के समीप एक टैंकर के पलटने से चालक घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मद्द से चालक को गाड़ी से बाहर निकाला तथा उसे नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि खस्ताहालत सड़क के चलते यह हादसा हुआ है। इस दुर्घटना से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।