फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शक्तिपीठों में गूंजे जयकारे, भक्तों ने शीश नवाकर मांगी मन्नतें, देखिए तस्वीरें

Thu, 01 Jul 2021 04:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 5
शक्तिपीठ ज्वालामुखी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में बंद पड़ी सभी शक्तिपीठ बज्रेश्वरी, ज्वालामुखी, मां चामुंडा और नयनादेवी मंदिर के कपाट सहित अन्य धार्मिक स्थल करीब तीन माह बाद आज से श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। शक्तिपीठ ज्वालामुखी सुबह छह बजे से ही लोग दर्शन के लिए पहुंचे। पहला दिन होने के कारण आज श्रद्धालुओं की संख्या कम ही नजर आई।

श्रद्धालुओं को शक्तिपीठों में जाने और प्रसाद चढ़ाने की छूट दी गई है। धार्मिक स्थलों में हवन, यज्ञ, कन्या पूजन, कीर्तन, लंगर और घंटी बजाने बजाने पर प्रतिबंध है। श्रद्धालुओं को मंदिरों में बैठने, ज्यादा देर खड़े रहने की मनाही है। पुजारी न प्रसाद बांटेंगे और न मौली बांधेंगे। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जगह-जगह हैंड्स फ्री सैनिटाइजर लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए गर्मी से बचने के लिए मैट और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। धूप से बचने के लिए शामियाने भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ज्वालामुखी में प्रशासन द्वारा बिना मास्क मंदिर में प्रवेश वर्जित किया गया है साथ ही दो गज की नियमित दूरी का पालन किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के गर्भ गृह में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। मंदिर में किसी भी श्रद्धालु को रुकने नहीं दिया जा रहा है और बाहरी श्रद्धालुओं के लिए पर्ची सिस्टम अपनाया गया है, जिसमें सभी का नाम पता दर्ज किया जा रहा है, उसके बाद ही दर्शनों की अनुमति दी जा रही है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में भजन, कीर्तन, मुंडन व लंगर व्यवस्था पर सरकार के आगामी आदेशों के तहत प्रतिबंध कायम है। वहीं मंदिर खुलने से बाजार में भी रौनक लौट आई है, लंबे अंतराल के बाद मंदिर के कपाट खुलने से दुकानदारों को आर्थिकी सुधरने की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर न्यास सदस्य सौरभ शर्मा ने बताया कि मंदिर के अंदर हर प्रकार के आयोजनों पर फिलहाल प्रतिबंध जारी रहेगा। श्रद्धालु केवल दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें