दक्षिण भारत की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अध्यात्मिक शांति की तलाश में हिमाचल पहुंचे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
rajnikant
शनिवार को अभिनेता पालमपुर के कंडवाड़ी में महाअवतार मेडिटेशन आश्रम में पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 5
आश्रम में पहुंच कर रजनीकांत ने योगीराज अमर ज्योति का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा उन्होंने बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में माथा भी टेका।
4 of 5
यहां रजनीकांत के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए। रजनीकांत आश्रम में कुछ दिन रुक कर मेडिटेशन करेंगे। सूत्रों की मानें तो अभिनेता आश्रम में दो सप्ताह तक रहकर ध्यान लगाएंगे।
फिल्मों से अब राजनीति का रुख करने वाले रजनीकांत आश्रम में अध्यात्मिक शांति की तलाश में आए हैं। पहले भाजपा के करीब आए रजनीकांत ने अब तमिलनाडु में अपने बल पर ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।