फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप ने खरीद ली हैं ये दवाइयां तो हो जाएं सावधान, जानिए क्या है मामला

Sun, 11 Mar 2018 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
1 of 6
अगर आप ने भी ये दवाइयां खरीद ली हैं तो सावधान जाएं। नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। जी हां प्रदेश में बनी दवाओं के एक बार फिर सैंपल फेल हो गए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
रिपोर्ट के मुताबिक बीबीएन में बन रहीं 14 दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर पाई हैं। इन दवाओं का स्टॉक बाजार से वापस लिया जाएगा। इसमें एक ही उद्योग की तीन दवाएं शामिल हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने इसको लेकर ड्रग अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
इससे पहले इसी साल जनवरी माह में भी दवाओं के सैंपल फेल हो चुके हैं। हिमाचल दवा नियंत्रक प्राधिकरण की ओर से उद्योगों पर सख्ती की बात करने के बावजूद भी प्रदेश के उद्योगों में तैयार हो रहीं दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। 

4 of 6
फेल हुई 14 दवाओं के सैंपलों में बच्चों और महिलाओं की दवाओं सहित टीबी, मलेरिया, गैस, उल्टी, दर्द, एंटी एलर्जी, पेट संक्रमण, सांस की बीमारी और विटामिन इत्यादि की दवाएं शामिल हैं। इनमें बीबीएन में नौ, पांवटा साहिब और परवाणू की 2-2 और कालाअंब के एक उद्योग की दवा के सैंपल फेल हुए हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
इन उद्योगों की दवाओं के सैंपल हुए फेल
सेलेब्रिटी बायोफार्मा गांव पंगा की ऐशेक्लोफ्लेम, लीगेन हेल्थ केयर परवाणू की रोनले-4, हैलियस फार्मास्यूटिकल मलपुर की हलोवेट लोसन, अल्ट्राटेक फार्मास्यूटिकल टिपरा की सर्जिटॉप एनएम, कोरोनेट लैब प्राइवेट लिमिटेड कालाअंब की एमिनोज-वी, लीगेन परवाणू की पैंटोप्राजोल, यूनीसन फार्मास्यूटिकल झाड़माजरी की रेबेप्राजोल सोडियम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूनीसन फार्मास्यूटिकल झाड़माजरी की लायकोपेने विटामिन यूनिसन फार्मास्यूटिकल झाड़माजरी मल्टी मिनरल, जी लैबोरेटरीज पांवटा साहिब की एमोक्सिसिलिन ओरल सस्पेंशन, जी लैबोरेटरीज पांवटा साहिब की एमोक्सिसिलिन और सस्पेंशन, मैडीपोल फार्मास्यूटिकल भुड की मिथल, थीओन फार्मास्यूटिकल सैणीमाजरा की सैफोटैक्सीम की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें