फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: तीन जिंदगियां बचाने को 24 घंटे दौड़े सुनील, एशियन रिकार्ड बनाने का दावा

Mon, 23 Apr 2018 08:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 7
तीन जिंदगियों को बचाने के लिए अल्ट्रामैराथन धावक सुनील शर्मा 24 घंटे ट्रेडमिल पर दौड़ते रहे। यह एक चैरिटी दौड़ थी, जिससे जमा होने वाला पैसा किडनी के रोग से पीड़ित सुरजन सिंह, इमरान और दिल की बीमारी से ग्रस्त मीना देवी की जिंदगी बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
सुनील ने नाहन के चौगान मैदान में शनिवार शाम 6:26 बजे दौड़ना शुरू किया और रविवार शाम 6:36 बजे दौड़ पूरी की। चैरिटी में बच्चों से लेकर हर वर्ग के दानी सज्जनों ने हाथ बढ़ाए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस चैरिटी दौड़ का विधिवत समापन किया। इस दौड़ से सुनील ने एशियन रिकार्ड का भी दावा कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
24 घंटे की इस अवधि में सुनील ट्रेडमिल मशीन पर 214.73 किलोमीटर दौड़े। इसी के साथ सुनील का 202 किलोमीटर दौड़ने वाले बृजमोहन शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने का दावा भी बन गया है। दौड़ संपन्न होने पर नाहन का ऐतिहासिक चौगान वंदेमातरम् से गूंज उठा। दौड़ पूरी होने पर सुनील ने तिरंगा हाथ में लेकर पूरे चौगान का एक चक्कर लगाया। उनके साथ कई लोग दौड़े। उन्हें प्रशंसकों ने कंधों पर उठा लिया।

4 of 7
 हालांकि, सुनील ने 202 किलोमीटर दौड़ का लक्ष्य शाम 4:47 बजे ही पूरा कर लिया था। इसके बाद भी वह दौड़ते रहे। 24 घंटे की इस दौड़ में सुनील ने कुल 14 ब्रेक लिए। इनमें कुछ बाथरूम ब्रेक थे और बाकी फिजियोथैरेपी के लिए। यह पूरी दौड़ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। चौगान में बाकायदा बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। 
विज्ञापन

5 of 7
शहर के अमरपुर मोहल्ला (वार्ड-4) निवासी विक्रांत कंवर के बेटे वरदान ने दान करने के लिए अपनी गुल्लक तक तोड़ डाली। वरदान के दादा कंवर शिवदेव ने गुल्लक  से निकले 500 रुपये के छुट्टे तक दान कर दिए। वरदान लंबे समय से अपने जेब खर्च को मिलने वाली धनराशि को गुल्लक में जमा कर रहा था। 
विज्ञापन

6 of 7
जैसे ही वरदान को तीन जिंदगियां बचाने के लिए सुनील के चैरिटी शो का पता चला, उसने अपने दादा को कहकर गुल्लक तुड़वा ली। वरदान के दादा शिवदेव कंवर ने इस धनराशि को पोते की इच्छानुसार रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर के घर पहुंचकर दानपात्र में जमा करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पिछले वर्ष सुनील ने दो किडनी पीड़ितों की जान बचाने के लिए पूरे सिरमौर जिले में दौड़ लगाई थी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से घूमते हुए यह दौड़ नाहन के चौगान में संपन्न हुई। इस दौड़ मेें सुनील ने मरीजों की सहायता के लिए पौने चार लाख रुपये जुटाए थे। इसके बाद ऊना जिले की डिंपल और सिरमौर के धनवीर की किडनी का ट्रांसप्लांट भी हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें