दक्षिण अमेरिका के जंगलों में पाया जाने वाला शुगर कंट्रोल करने वाला स्टीविया अब हिमाचल में भी उगाया जा सकेगा। इसे किसान अपने घर में गमले या फिर खेत में आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए कोई मोटी रकम भी नहीं चुकानी होगी।
विज्ञापन
दो रुपये में स्टीविया उगाओ, शुगर-बीपी की बीमारी दूर भगाओ
2 of 7
मात्र दो रुपये में एक पौधा लिया जा सकता है। हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर) पालमपुर ने स्टीविया की पौध तैयार कर ली है। एक वर्ष में स्टीविया की दो बार फसल तैयार की जा सकती है। स्टीविया के पत्तों के पाउडर से बीपी और मोटापा भी दूर होता है।
विज्ञापन
दो रुपये में स्टीविया उगाओ, शुगर-बीपी की बीमारी दूर भगाओ
3 of 7
सीएसआईआर ने स्टीविया के पत्तों से हर्बल दवाई तैयार की है। लंबे समय के शोध के बाद चूहों पर इसका सफल प्रयोग भी हो चुका है। अब पाउडर के रूप में मिलने वाली इस दवाई को जल्द मार्केट में उतारा जा रहा है। सीएसआईआर हर्बल कंपनियों से समन्वय कर रहा है।
दो रुपये में स्टीविया उगाओ, शुगर-बीपी की बीमारी दूर भगाओ
4 of 7
संस्थान कई बीमारियों से लड़ने वाले स्टीविया पाउडर के शोध का फार्मूला भी हर्बल कंपनियों को देगा। सीएसआईआर पालमपुर के प्रधान वैज्ञानिक आरके सूद ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
दो रुपये में स्टीविया उगाओ, शुगर-बीपी की बीमारी दूर भगाओ
5 of 7
स्टीविया न केवल शुगर कंट्रोल करता है बल्कि ये ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है। साथ ही मोटापा भी दूर होता है। सीएसआईआर के मुख्य वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि इसमें चीनी के मुकाबले 300 गुना ज्यादा मिठास होती है। इस पाउडर के नियमित सेवन से शुगर, बीपी और मोटापा कंट्रोल होता है।
विज्ञापन
दो रुपये में स्टीविया उगाओ, शुगर-बीपी की बीमारी दूर भगाओ
6 of 7
दक्षिण अमेरिका के जंगलों में पाया जाने वाला शुगर कंट्रोल करने वाला स्टीविया अब हिमाचल ही नहीं देश में कहीं भी उगाया जा सकेगा। किसी भी तापमान में यह पनप सकता है। इसे किसान अपने घर में गमले या फिर खेत में आसानी से उगा सकते हैं। जम्मू, पंजाब और हरियाणा के लिए भी यहां से पौधे भेजे गए हैं।
दो रुपये में स्टीविया उगाओ, शुगर-बीपी की बीमारी दूर भगाओ
7 of 7
जोनल अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. आरएस राणा के अनुसार हिमाचल में करीब तीन लाख लोग शुगर की बीमारी से ग्रस्त हैं। इन मरीजों को बीपी भी है।