11वीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रैली के सातवें दिन शनिवार को भी पुर्तगाल के साइकिलिस्ट लुईस पिंटो अव्वल रहे। अपने प्रतिद्वंद्वियों से नौ मिनट पहले जिला मंडी के चिंडी में पहुंचकर पिंटो ने बढ़त बरकरार रखी।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सर्पीली सड़कों पर रफ्तार का रोमांच
2 of 5
जर्मनी के एंडी सिवाल्ड दूसरे और स्पेन के पाओ जमोरा तीसरे स्थान पर रहे। शनिवार को कुल्लू जिला के गाडा गुशानी से लेकर मंडी जिला के चिंडी तक रेस हुई। साइकिलिस्ट खोली, गाटू, केलोधार, करसोग से होते हुए चिंडी तक गए।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सर्पीली सड़कों पर रफ्तार का रोमांच
3 of 5
कीचड़ से भरे रास्तों से गुजरने में सभी प्रतिभागियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। साइकिल रेस में टॉप फाइव पर चल रहे आस्ट्रिया के गुईडो थालर ने शनिवार को स्वास्थ्य कारणों से रेस को बीच में छोड़ दिया।
तस्वीरों में देखिए, सर्पीली सड़कों पर रफ्तार का रोमांच
4 of 5
उधर, महिला वर्ग में कैथरिन विलियम्सन ने पहले स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है। रविवार को मशोबरा में साइकिल रैली का समापन होगा। शाम को चार बजे सभी साइकिलिस्ट रिज मैदान पर पहुंचेंगे। इसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
तस्वीरों में देखिए, सर्पीली सड़कों पर रफ्तार का रोमांच
5 of 5
27 सितंबर को शिमला के रिज मैदान से रेस शुरू हुई थी। रेस में 44 विदेशी साइकिलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। द हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रोमोशन एसोसिएशन (एचएएसटीपीए) साइकिल रेस का आयोजन कर रही है।