फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनके सिर सजा मिसेज इंडिया गैलेक्सी का खिताब

Mon, 03 Sep 2018 06:30 PM IST
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल के पालमपुर की बेटी ने गैलेमर की दुनिया में देशभर में अपनी सुंदरता का डंका बजाया है। पालमपुर की रहने वाली सौम्या शर्मा ने मिसेज इंडिया गैलेक्सी का खिताब जीत लिया है।
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली में हुई इस प्रतियोगिता में देश भर से करीब चालीस महिलाओं ने भाग लिया जिसमें फाइनल राऊंड के लिए 26 प्रतिभागी चुनी गईं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतियोगिता के हुए फाइनल राऊंड में पालमपुर की सौम्या शर्मा ने मिसेज इंडिया गैलेक्सी-2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता के फाइनल दौर में पहुंचने के लिए सौम्या को कई राऊंड से गुजरना पड़ा।

4 of 7
जिसमें प्रतिभा, कॉस्टयूम, प्रस्तुति, फोटोशूट, रैंप और जटिल प्रश्नों का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को चुनने के लिए टीवी अभिनेत्री दिव्या मलिक, फैशन डिजाइनर सदन पांडेय और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सिल्वी रोजर्स जूरी टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन

5 of 7
जबकि प्रतियोगिता के आयोजक वाइब्रेंट कॉन्सेप्ट के निदेशक गिन्नी कपूर और गगन कपूर थे। मिसेज इंडिया का खिताब जीतने वाली सौम्या एक उद्यमी है।
विज्ञापन

6 of 7
पालमपुर की रहने वाली सौम्या की शादी लखनऊ में अभिषेक शर्मा से हुई है। सौम्या शर्मा कृषि विवि पालमपुर के पूर्व कुलपति स्वर्गीय डा. एचआर कालिया की पोती है और उनके पिता डा. निरंजन कालिया भी कृषि विवि में सीनियर प्रोफेसर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सौम्या शर्मा इससे पहले कई प्रतियोगिताओं में भाग ले कर अपना जलबा बिखेर चुकी हैं। जिसमें बच्चों पर पर बनाई गई एक डाक्यूमेंटरी फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डाक्यूमेंटरी निर्देशक का खिताब भी मिला है। सौम्या शर्मा ने कहा कि जरूरी नहीं शादी से पहले ही महिलाएं गैलेमर की दुनिया में काम कर सकती हैं। जज्बा और आत्मविश्वास होना चाहिए, काम कभी भी शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें