फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में भारी बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Fri, 05 Jun 2020 08:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में दोपहर साढ़े तीन बजे से झमाझम बादल बरसे। ओलावृष्टि से नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। फलों और सब्जियों का ओलावृष्टि को बहुत नुकसान हुआ है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू में आलू और मटर की फसल को भारी क्षति पहुंची है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री की कमी दर्ज हुई। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
आठ जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। नौ जून से मौसम साफ होने के आसार हैं। प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में जारी बारिश और बर्फबारी ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। रोहतांग सहित जिला चंबा के पांगी-भरमौर की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। डलहौजी, बनीखेत, चंबा, किहार और सलूणी में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू-मंडी में हल्की बारिश ही दर्ज हुई। शिमला में दोपहर साढ़े तीन बजे से देर शाम तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। टुटू, मज्याट और लोअर बाजार में बारिश का पानी दुकानों तथा घरों में घुस गया। कई जगह पेड़ गिरने से भी नुकसान हुआ है। कांगड़ा में शुक्रवार को पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई। इसके अलावा चंबा की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलीं। शुक्रवार दोपहर को मैक्लोडगंज, धर्मशाला, दाड़ी, खनियारा, पालमपुर व मुल्थान सहित ऊपरी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। देहरा, ज्वालामुखी, जसूर, नूरपुर, नगरोटा सूरियां में हल्की बारिश के साथ अंधड़ चला। सोलन में भी बारिश जारी रही।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
ऊना में डिग्री दर्ज हुआ पारा
ऊना में शुक्रवार को धूप खिली रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.0 दर्ज हुआ। सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर में हल्के बादल छाए रहे। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.5, हमीरपुर 34.2, कांगड़ा 31.0, सुंदरनगर 29.7, चंबा 29.2, भुंतर 28.3, सोलन 26.5, धर्मशाला 26.2, नाहन 25.2, शिमला 20.6, केलांग 19.1, कल्पा 17.0 और डलहौजी में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 6.1, मनाली 8.6, कल्पा 9.4, कुफरी 9.7, डलहौजी 11.8, शिमला 13.2, नाहन 20.2 और ऊना में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिनों में सामान्य से 102 फीसदी ज्यादा बरसे बादल
हिमाचल में एक से पांच जून तक सामान्य से 102 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। इस अवधि के दौरान 8.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है, जबकि इस साल अभी तक 17 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। ऊना और बिलासपुर जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बादल बरसे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
धान और मक्की के लिए फायदेमंद मानी जा रही बारिश
प्रदेश में इन दिनों बारिश आगे रोपी जाने वाली धान की फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है। मक्की की फसल के लिए इसे फायदेमंद माना जा रहा है। सोलन में पानी से खेत भरने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। इस बार किसान जमकर मक्की के बीज की खरीद कर रहे हैं। कंडाघाट उपमंडल में मक्की के बीज की बिक्री ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साल बारिश कम होने की वजह से उपमंडल में सिर्फ बीस क्विंटल मक्की के बीज की बिक्री हुई थी जो इस बार बढ़कर 80 क्विंटल पहुंच गई है। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कहां, कितनी बारिश दर्ज हुई
क्षेत्र                     बारिश मिलीमीटर में
शिमला                  73
कुफरी                    54
जुब्बडहट्टी            39
डलहौजी              30
सोलन                 17.4
धर्मशाला               6.8
भुंतर                   6.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें