हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क चल रहे मौसम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। तस्वीर कुफरी की है। फोटो: नरेश भारद्वाज
विज्ञापन
बर्फ से गुलजार हुई देवभूमि, जन्नत से कम नहीं नजारे
2 of 11
मौसम में बदलाव आने से प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। लंबे समय बाद हुई बारिश और बर्फबारी से किसानों और बागवानों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
बर्फ से गुलजार हुई देवभूमि, जन्नत से कम नहीं नजारे
3 of 11
सेब की फसल के लिए चिलिंग आवर्स अब पूरे होने की उम्मीद है वहीं गेहूं के लिए भी बारिश फायदेमंद है। शनिवार और रविवार को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
बर्फ से गुलजार हुई देवभूमि, जन्नत से कम नहीं नजारे
4 of 11
वीरवार रात से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह से ही काले बादल छाए रहे। कुल्लू के रोहतांग में एक फीट और मढी में आधा फीट बर्फबारी रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
बर्फ से गुलजार हुई देवभूमि, जन्नत से कम नहीं नजारे
5 of 11
शिमला शहर में शुक्रवार को बारिश और कुफरी के आसपास हल्की बर्फबारी हुई। कुफरी में महासू पीक पर करीब दस सेंटीमीटर बर्फ गिरी।
विज्ञापन
बर्फ से गुलजार हुई देवभूमि, जन्नत से कम नहीं नजारे
6 of 11
सैलानियों ने बर्फबारी में खूब मौजमस्ती की। किन्नौर जिले के छितकुल और कल्पा में 30-30 सेंटीमीटर बर्फ रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
बर्फ से गुलजार हुई देवभूमि, जन्नत से कम नहीं नजारे
7 of 11
कल्पा और सांगला में 25 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई।
बर्फ से गुलजार हुई देवभूमि, जन्नत से कम नहीं नजारे
8 of 11
चंबा के ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चूड़धार की चोटियों में भी बर्फबारी रिकार्ड की गई।
बर्फ से गुलजार हुई देवभूमि, जन्नत से कम नहीं नजारे
9 of 11
उपरी शिमला में बारिश और हिमपात के चलते शिमला रोहडू रूट यातायात के लिए बाधित हो गया है।
बर्फ से गुलजार हुई देवभूमि, जन्नत से कम नहीं नजारे
10 of 11
खड़ा पत्थर के पास बर्फबारी और बारिश से बसें कीचड़ में फंस रही है। ऐसे में परिवहन निगम ने रोहडू के लिए बस अड्डे से बसें भेजना बंद कर दिया है।
बर्फ से गुलजार हुई देवभूमि, जन्नत से कम नहीं नजारे
11 of 11
इसी तरह नारकंडा में बर्फबारी के कारण रिकांगपिओं जाने वाली बसों को वाया बसंतपुर भेजा जा रहा है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से 34 रूट प्रभावित हुए हैं।