यदि आप भी बिना देख परख के बाजार से सब्जियां खरीदतें हैं तो जरा सावधान हो जाएं। ये तस्वीरें देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर गोभी की तस्वीरें बड़ी वायरल हो रही हैं। आइए देखते हैं-
विज्ञापन
2 of 5
आपने गोभी के अंदर कीड़े या केंचुए तो देखें होंगे लेकिन ताजा तस्वीर में जो दिख रहा है वह डराने वाला है। दरअसल इस गोभी के भीतर एक छोटा सांप मौजूद है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखकर ही कुछ लोग डर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
इन दिनों बाजार में गोभी की ताजा फसल आ रही है। बाहर से देखने पर तो ये गोभी ताजी नजर आती हैं लेकिन इसके अंदर कई तरह के जीव हो सकते हैं। इसीलिए आप भी इन्हें ध्यान से खरीदें।
4 of 5
शिमला लोअर बाजार के दुकानदार वेद प्रकाश का कहना है कि गोभी के अंदर छोटे कीड़े, केंचुए से लेकर छोटे सांप भी हो सकते हैं। इसीलिए इन्हें खरीदने और पकाने से पहले अच्छी तरह से देख लें। सोशल मीडिया पर गोभी की ये तस्वीरें वायरल हो रही है। इनमें लोगों से ये सब्जी अच्छी तरह चैक कर ही खरीदने की सलाह दी जा रही है।