महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर टिहरा के मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
2 of 10
रिमझिम फुहारों के बीच बुधवार को हजारों लोगों ने योग क्रियाएं कीं।
विज्ञापन
3 of 10
मुख्य अतिथि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर थे।
4 of 10
केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, दिल्ली के सांसद महेश गिरी, हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
5 of 10
योग दिवस के उपलक्ष्य में पहुंचने पर सभी महानुभावों का सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने स्वागत किया।
विज्ञापन
6 of 10
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने श्रीश्री रविशंकर को हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
7 of 10
इस मौके पर संसदीय प्रभारी रणधीर शर्मा, सुजानपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र कंवर, विजय अग्निहोत्री, डॉ. अनिल धीमान, संगठन मंत्री संजीव कटवाल, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर और जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर समेत अन्य राज्यों से आए आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े लोगों ने शिरकत की। भाजपा की ओर से योग दिवस पर पहुंचे लोगों को हलवा बांटा गया। आर्ट ऑफ लिविंग की सुजानपुर इकाई के सौजन्य से छात्रों को केले बांटे गए।
8 of 10
कुल्लू के रथ मैदान में योग करते लोग।
9 of 10
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूबे की जेलों में बुधवार को योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न जेलों में योग विशेषज्ञों ने जेलों में बंद विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों को योग क्रियाएं करवाई। जेल के कर्मचारी और अधिकारी भी कैदियों के साथ योग करते दिखे। डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि प्रदेश की सभी जेलों में योग दिवस मनाया गया। इच्छुक कैदियों ने योगाभ्यास भी किया।
कहा कि कैदियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रयास किया जाएगा कि हर जेल में महीने में एक बार योग शिविर लगाया जाए। कैदियों को सजा का अहसास कराने से ज्यादा उनका वैचारिक सुधार और जीवन शैली बदलना जरूरी है। योग तन और मन दोनों को शांत कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में मददगार होता है। ऐसे में नियमित रूप से योग शिविर कराने पर भी विचार किया जा रहा है।