अंत्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हिमाचल में हजारों लोगों ने आर्ट ऑफ लीविंग के संयोजक श्रीश्री रविशंकर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ योग किया। खराब मौसम और बारिश भी लोगों का जोश ठंडा नहीं कर पाई और लोगों ने सुबह के समय जमकर योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
2 of 5
हमीरपुर के सुजानपुर के चौगान में सुबह साढ़े आठ बजे कार्यक्रम शुरू हो गया। इस दौरान हजारों लोग योग क्रियाएं करने के लिए पहुंचे थे मगर अचानक बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद लोगों का जोश ठंडा नहीं हुआ। बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक ने योग क्रियाएं की।
विज्ञापन
3 of 5
चौगान में करीब 35 हजार लोगों के लिए योग के प्रबंध किए गए थे। इस दौरान श्री श्री रविशंकर ने लोगों को अलग अलग तरह की योग क्रियाएं बताई। साथ ही इनके फायदों के बारे में भी लोगों को जागरुक किया। इस दौरान विपक्ष के नेता प्रेम कुमार ध्ाूमल समेत कई नेता मंच पर योग करते नजर आए।
4 of 5
वहीं, शिमला के रिज मैदान पर भी हजारों लोगों ने योगा किया। इसके अलावा प्रदेश के सभी स्कूलों, सरकारी संस्थानों में भी योग दिवस पर खास कार्यक्रम आयोजित किए गए