फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस जियो सिम ले रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, परेशानी से बच जाएंगे

Wed, 14 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
यदि आप भी रिलायंस जियो सिम लेने की सोच कर रहे हैं तो अभी आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सिम ले चुके लोग भी अब पछताने लगे हैं। रिलायंस जियो 4-जी सर्विस लांच हो चुकी है बावजूद इसके लोग इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

2 of 7
लाइफ टाइम मुफ्त कॉलिंग और 31 दिसंबर 2016 तक हर दिन 4-जी स्पीड पर 4 जीबी डाटा का इस्तेमाल मुफ्त होने की वजह से रिलायंस जियो सिम की बड़ी मांग है। लेकिन लोगों को आसानी से सिम नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
यही नहीं, जिनके पास सिम है वो भी एक्टिवेट नहीं हो पा रही। रिलायंस जियो की लांचिग के समय दावा किया गया था कि लोगों को आसानी से सिम उपलब्ध करवा दी जाएगी और तुरंत एक्टिवेट भी हो जाएगी लेकिन अब स्थिति विपरीत है।

4 of 7
समस्या का कारण क्या है और इसका हल कब निकलेगा इसे लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही। बताया जा रहा है कि रिलायंस जियो ने सिम कार्ड जारी करना कम कर दिया है। ताकि पहले से जारी किए जा चुके सिम कार्ड को पहले एक्टिवेट किया जा सके।
विज्ञापन

5 of 7
शिमला में भी इस सिम को खरीदने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है लेकिन उन्हें ये सिम नहीं मिल पा रही है। लोगों के लिए अब रिलायंस जियो सिम लेना बेहद मुश्किल हो गया है। सिम बेचने वाले डिस्ट्रीब्यूटर लोगों को सिम उपलब्ध नहीं करवा पा रहे।
विज्ञापन

6 of 7
जिन लोगों को कंपनी के सिम मिल चुके हैं वो सिम एक्टिवेट न होने के कारण परेशानी झेल रहे हैं। शिमला में जियो सिम के लिए कंपनी के आउट लेट का चक्कर लगाने के बावजूद लोगों को सिम नहीं मिल पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिमला में रिलायंस के कर्मी ने बताया कि अभी तक प्रोडक्ट की औपचारिक लांचिंग नहीं हुई है इसलिए कंपनी का कोई भी प्रतिनिधि अपनी प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें